Upcoming SUV Cars in India 2024: भारत में इस वक्त SUVs के दीवाने आपको हर तरफ मिल जाएंगे। एसयूवी को सेडान या हैचबैक की तुलना में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें ज्यादा रिलाएबल और पावरफुल माना जाता है। भारत में बिकने वाले व्हीकल्स में बड़ी संख्या में एसयूवी हैं और इनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं इस साल जल्द ही नई-नई SUVs मार्केट में आने को तैयार हैं। आइये कुछ एसयूवी पर एक नजर डालते हैं जो 2024 में भारत में लॉन्च होने वाली हैं।
Skoda Kodiaq
नई स्कोडा कोडियाक को पिछले साल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था और अब उम्मीद है कि इसे इस साल भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्कोडा कोडियाक फेसलिफ्ट को कई एक्सटर्नल और इंटीरियर डिज़ाइन में बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि कार पावरट्रेन के मामले में मौजूदा मॉडल कॉन्फिगरेशन के जैसी हो सकती है। इंजन में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
वीडियो से जानें Top 10+ Upcoming SUVs In 2024
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
MG Gloster Facelift
एमजी ग्लोस्टर एसयूवी इस वक्त एमजी इंडिया के व्हीकल लाइनअप में टॉप मॉडल में से एक है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में कई बड़े अपग्रेड के साथ इसका फेसलिफ्ट वेरिएंट पेश कर सकती है। टेस्टिंग के दौरान इस गाड़ी को पहले ही स्पॉट किया जा चूका है, जो जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।
Hybrid Toyota Fortuner
दूसरी तरफ टोयोटा भी टोयोटा फॉर्च्यूनर का माइल्ड हाइब्रिड वर्जन तैयार कर रही है। लीक्स के मुताबिक, कंपनी इसे बेहतर इंजन अपग्रेड के साथ भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट में 2.8-लीटर इंजन होने की उम्मीद है। हालांकि फॉर्च्यूनर के इस माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
वीडियो में देखें Top 24 Cars Coming in 2024 in India
Kia EV9
आने वाले महीनों में किआ भी भारतीय बाजार में 4th GEN की किआ कार्निवल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल मेकर भी किआ EV9 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस आगामी ईवी मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 2024 के अंत तक मार्केट में एंट्री ले सकती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
13 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
15 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
16 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
18 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
20 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines