Upcoming Bikes: अगस्त का महीना ऑटो सेक्टर के लिए काफी खास साबित होने वाला है। इस पूरे महीने नई गाड़ियों के लॉन्च होने का सिलसिला जारी रहेगा। अगर आप भी एक नई बाइक या एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो बजट तैयार रखें। यहां हम उन बाइक्स की जानकारी आपको दे रहे हैं जो इस महीने लॉन्च होने जा रही हैं। जिन बाइक्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं वो प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करती हैं। इस महीने Ola की एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, बीएसए गोल्ड स्टार 650 शामिल हैं।
Royal Enfield Classic 350
- लॉन्च: 12 अगस्त
Royal Enfield 12 अगस्त को नए जे-सीरीज़ प्लेटफ़ॉर्म पर नई फेसलिफ्ट क्लासिक 350 को लॉन्च करेगी। इस बाइक के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। जिसके लिए इसके बॉडी टैंक से लेकर ग्राफिक्स तक में बदलाव किये जा रहे हैं। लेकिन लॉन्च से पहले ही बाइक के कुछ फीचर्स लीक हो गया हैं। नए मॉडल में 350cc का दमदार इंजन मिलता है। यही इंजन मौजूदा मॉडल को पावर देता है और 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक सड़क पर 32 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल देती है।
BSA Gold Star
- लॉन्च: 15 अगस्त
ब्रिटिश टू व्हीलर निर्माता कंपनी BSA अपनी नई बाइक को BSA Gold Star को 15 अगस्त के दिन लॉन्च करने जा रही है। नई बाइक का सीधा मुकाबला Royal Enfield और Jawa से होगा। नई BSA Gold Star 650 में 650cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है जो 45bhp की पावर और 55Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 17 और 18 इंच के टायर्स मिलेंगे। इसके अलावा Dual डिस्क ब्रेक,एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सिंगल सीट, 41mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, डिजिटल स्पीडोमीटर, LED हेड लैंप, LED हेडलाइट और वाइड हैण्डबार मिल सकता है। बाइक की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि इसे 3 लाख रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
Ola Electric बाइक
- लॉन्च: 15 अगस्त
ओला इलेक्ट्रिक 15 अगस्त की अपनी नई बाइक को लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने नए मॉडल का एक टीजर भी जारी किया था। नया मॉडल एंट्री लेवल सेगमेंट में होगा। इसकी कीमत कम होगी और माइलेज भी ज्यादा मिल सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी Ola भारत में 15 अगस्त को ही मॉडल पेश कर चुकी है। फ़िलहाल बाइक की कीमत और अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि इस बाइक में कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किये गये हैं
यह भी पढ़ें: शो-रूम पर खड़ी धूल खा रही Tata Safari और Harrier पर आया 1.65 लाख का डिस्काउंट, जल्दी करें
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
4 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
21 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines