हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

48 घंटे में 20000 बुकिंग, आते ही छा गया Ultraviolette का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! Ola, TVS और Bajaj मुश्किल में

Ultraviolette Tesseract स्कूटर को लेकर जबरदस्त रेस्पोंस देखने को मिल रहा है।लॉन्च के केवल 48 घंटों में ही इसे 20000 बुकिंग मिल चुकी है। लोगों में इस स्कूटर का जबर

विज्ञापन

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter: अल्ट्रावायलेट के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर टेसेरैक्ट (Tesseract) ने लॉन्च होते ही बाजार छा गया है। खास बात ये है कि लॉन्च के केवल 48 घंटों में ही इसे 20000 बुकिंग मिल चुकी है। लोगों में इस स्कूटर का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत केवल 1.20 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी प्राइस) रखी है जो पहले 10,000 ग्राहकों को मिलेगी, उसके बाद इसकी कीमत 1.45 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होगी। लेकिन ख़ुशी की बात ये है कि बंपर रिस्पॉन्स से उत्साहित कंपनी ने अब इंट्रोडक्ट्री प्राइस को 50 हजार बुकिंग तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है। यह एक एडवांस्ड स्कूटर है जिसमें कई कमाल के फीचर्स को शामिल किया गया है।

Ultraviolette Tesseract  के फीचर्स

अल्ट्रावायलेट टेसेरैक्ट  इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंटीग्रेटेड रडार और डैशकैम की सुविधा मिलती है जो  इसे और भी खास बनाते हैं। यह एक हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो पर्यावरण के अनुकूल है। डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है। इस नये इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract को भी फाइटर जेट से इंस्पायर्ड होकर डिजाइन किया है।  अल्ट्रावायलेट के सीईओ और को-फाउंडर नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि हमें टेसेरैक्ट को मिले रिस्पॉन्स से बेहद खुशी हुई है।

261km की रेंज

Ultraviolette Tesseract को फुल चार्ज मे 261 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जो IDC क्लेम्ड रेंज है। इसमें 20 hp की पावर देने के लिये इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी  का दावा है कि ये स्कूटर 100 रुपये के खर्च में 500km चलेगा।

फीचर्स की बात करें तो नये Tesseract के विंडस्क्रीन, 7-इंच TFT टचस्क्रीन, 34-लीटर अंडरसीट 14-इंच के व्हील्स के साथ फ्रंट और रियर रडार तकनीक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ओवरटेक अलर्ट और  लेन चेंज असिस्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।  नया Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक, TVS और Ola का मार्केट खराब कर सकता है।’

यह भी पढ़ें:  Tata Altroz Racer पर 1.35 लाख का डिस्काउंट, 31 मार्च से पहले उठा लो फायदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें