TVS Moped: इंडियन मार्केट में आए दिन कोई न कोई टू व्हीलर लॉन्च होता है। लेकिन इस बीच यहां लोगों में मोपेड का क्रेज कम नहीं हुआ है। हैवी लोड एक जगह से दूसरी जगह लेकर आना हो या किफायती कीमत में हाई माइलेज टू व्हीलर चाहिए बाजार में आज भी मोपेड काफी पसंद किए जाते हैं। आइए आपको ऐसी ही एक जानदार मोपेड TVS XL100 की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
मोपेड में 99.7 cc का दमदार इंजन
TVS XL100 में कंपनी 99.7 cc का दमदार इंजन देती है। जो सिटी और खराब रास्तों पर हाई परफॉर्मेंस देती है। यह जानदार इंजन सड़क पर 4.4 PS की पावर देता है और इसमें 6.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इसकी माइलेज 80 kmpl है जो इस सेगमेंट में काफी अधिक है।
हैवी लोड के साथ चलने व कम्फर्ट में लाजवाब
इतना ही नहीं हैवी लोड के साथ चलने के लिए मोपेड में सेफ्टी का बेहद ध्यान रखा गया है। इसके दोनों पहियो में ड्रम ब्रेक दिए गए है, जो राइडर को सुरक्षित सफर का अहसास देते हैं। TVS XL100 शुरुअती कीमत 46,671 हजार रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसमें ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं। वेबसाइट bikedekho के अनुसार 6000 रुपये डाउन पेमेंट देकर मोपेड को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में तीन साल के लिए महज 1574 रुपये प्रति माह किस्त देनी होगी। इस किस्त पर कुल 9.7 फीसदी ब्याज दर लगेगा। बता दें डाउन पेमेंट के अनुसार किस्त में बदलाव किया जा सकता है।
और पढ़िए – रॉकेट सी रफ्तार और कातिलाना लुक्स, लॉन्च हुई 1200 CC की यह दमदार बाइक, जानें कीमत
6 वेरिएंट और 15 कलर ऑप्शन
टीवीएस एक्सएल 100 के मार्केट में 6 वेरिएंट और एक या दो नहीं कुल 15 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसका टॉप वेरिएंट 57,790 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। XL100 को बेहद हल्का 89 kg का बनाया गया है जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना काफी आसान है। इस हाई माइलेज मोपेड में 4 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाजार में इसेक TVS XL100 Comfort i-Touch वेरिएंट की काफी डिमांड है। यह एडवांस फीचर्स और धांसू लुक्स के साथ मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
20 mins agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
19 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
20 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
21 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines