TVS Star City Plus: पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए सभी को हाई माइलेज बाइक चाहिए। अगर ऐसी बाइक का स्टाइलिश लुक हो तो क्या कहने हैं। ऐसी ही एक बाइक जिसने इन दिनों बाजार में धूम मचाई हुई है वो है TVS Star City Plus.आइए आपको इस बाइक की कीमत, फीचर और माइलेज के बारे में बताते हैं।
यह धाकड़ बाइक 2 वेरिएंट में आती है
इस जबरदस्त बाइक में 7350 rpm मिलता है, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है। यह धाकड़ बाइक 2 वेरिएंट में आती है। TVS Star City Plus शुरुआती कीमत 76,820 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक का टॉप वेरिएंट 79,970 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
फाइल फोटो
यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और सेगमेंट-फर्स्ट एलइडी हेडलाइट
TVS Star City Plus के लुक्स को कंपनी ने स्पोर्टी लुक देने का प्रयास किया है। बाइक में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सेगमेंट-फर्स्ट एलइडी हेडलाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस धांसू मोटरसाइकिल में 109.7 cc का दमदार इंजन मिलता है। जो सड़क पर 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देती है।
बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है
बाइक का वजन 116 kg है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। TVS Star City Plus में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह बाइक 83 kmpl की हाई माइलेज देती है। इसका स्पेशल एडिशन भी पेश किया जा चुका है।
ये भी पढ़ेंः भारत ने बनाई सबसे सस्ती SUV, जिसकी विदेशों में मची है धूम, यहां जानें इस कार की कीमत और फीचर्स
बाइक में 109.7 cc का धाकड़ इंजन और 10 लीटर का फ्यूल टैंक
बाइक में 109.7 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। TVS Star City Plus में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह धाकड़ बाइक 2 वेरिएंट और 8 कलर ऑप्शन में आती है। बाइक का फ्यूल टैंक 10 लीटर का आता है। बाइक में इकोनोमीटर के साथ एक ट्विन-पॉड एनालॉग क्लस्टर दिए गए हैं। बाजार में यह बाइक Hero Passion Pro, Bajaj Platina 110 और Honda Livo को टक्कर देती है।
पहले केवल 9000 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी
इस शानदार बाइक को महज 2,575 रुपये प्रतिमाह किस्त देकर खरीदा जा सकता है। इस लोन स्कीम में लेने वाले को पहले केवल 9000 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। जिसके बाद तीन साल के भीतर 9.7 फीसदी ब्याजदर के साथ बाकी की रकम देनी होगी। यहां बता दें डाउन पेमेंट में बदलाव कर मासिक किस्त तय कर सकते हैं। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको टीवीएस के नजदीकी शोरूम में जाना होगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
9 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
10 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
14 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
15 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
15 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines