TVS Ronin 225 एक ऐसी बेहद स्टाइलिश डिजाइन वाली बाइक है और लगातार ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बना रही है। स्टाइल से लेकर इंजन के दम पर यह रॉयल एनफील्ड से लेकर होंडा को कड़ी टक्कर देती है। Ronin की एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। अब अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में है जिसकी परफॉरमेंस सिटी से लेकर हाईवे पर मजेदार हो तो आप TVS Ronin के बारे में आप विचार कर सकते हैं।
डिजाइन और फीचर्स
TVS Ronin का डिजाइन आकर्षित करता है। यह रेट्रो स्टाइल में है। इस बाइक को नई चेसिस पर तैयार किया गया है। इस बाइक की बिल्ड क्वालिटी दमदार है। यह सिंगल-टोन और डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस बाइक में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है और इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक में बेस्ट इन क्लास सीट भी मिलती है। बाइक में नई LED हेडलाइट, फुली डिजिटल राउंड इंस्ट्रूमेंटल स्पीडोमीटर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे दिए गये हैं।
सेफ्टी के लिए बाइक में डुअल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) की खूबी मिलती है। आरामदायक राइड के लिए बाइक के फ्रंट में USD फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिते गये हैं। इसकी राइड क्वालिटी, हैंडलिंग और पावर बेहतर है। हैवी ट्रैफिक में भी आप इस बाइक को आसानी से हैंडल कर सकते हैं।
इंजन और पावर
TVS Ronin में लगा है 225.9cc का इंजन जो 15.01 kw की पावर और 19.93 NM का टॉर्क देता है बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 120kmph है। इसमें 17 इंच के टायर्स दिए गये हैं। बाइक का वजन केवल 160 किलोग्राम है। सिटी और हाइवे पर यह बाइक बेहतर प्रदर्शन करती है। लेकिन इसका हैंडलबार थोड़ा हैवी फील देता है। हाई स्पीड पर इसे चलाना वाकई मजेदार बनता है। ब्रेकिंग के लिहाज से बाइक ठीक लगी। बाइक की सीट काफी सॉफ्ट है और ऐसे में इस पर बैठकर लम्बी दूरी पर कोई दिक्कत नहीं होती।
यह भी पढ़ें: 110km की माइलेज, 59 हजार रुपये कीमत, केवल 5450 रुपये देकर घर लायें ये किफायती बाइक
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines