हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टीवीएस अपने नए स्कूटर से जल्द उठाएगा पर्दा, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 145 kmph की ड्राइविंग रेंज, जानें कीमत

विज्ञापन

TVS Scooters: टीवीएस अपने इलेट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक नया धांसू टू व्हीलर TVS iQube ST पेश करने की तैयारी कर रही है। इस स्कूटर में सिंगल चार्ज पर 145 kmph की ड्राइविंग रेंज होगी। फास्ट चार्जर से यह स्कूटर चार घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा।

फ्रंट में डिस्क ब्रेक

जानकारी के मुताबिक इस नए स्कूटर में टीवीएस 4.56 kwh का बैटरी पैक देगी। यह स्कूटर 82 kmph की टॉप स्पीड देगा। इसमें 4400 W की मोटर मिलेगी। TVS iQube ST में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिल सकते हैं। इसमें लॉन्ग व चौड़ी सीट मिलेगी।

Eco और Sport दो मोड्स

स्कूटर में यूएसबी चार्जिंग, डीआरएल, मोबाइल कनेक्ट्रिविटी, ब्लूटूथ, एलईडी हेडलाइट और टेललाइट जैसे फीचर्स मिलेंगे। स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ Eco और Sport दो मोड्स का विकल्प होगा। इसमें एक वेरिएंट अलग-अलग कलर ऑप्शन में मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह दिसंबर 2023 से पहले पेश किया जाएगा और इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये  एक्स शोरूम होगी।

विज्ञापन

धांसू सेफ्टी फीचर्स

स्कूटर में एबीस सिस्टम मिलेगा। एबीएस सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। इसमें अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। एबीएस में सेंसर से एंटी-लॉक ब्रेक ऑटोमेटिक रूप से ऐसा शुरू हो जाते हैं। टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस फिसलने से बचाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola