हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat NCAP क्रैश टेस्ट से गुजरने वाली Hyundai की पहली कार होगी Tucson

Hyundai Tucson में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम, छह एयरबैग और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Hyundai Tucson

Hyundai Tucson: हुंडई की एसयूवी कार Tucson Bharat NCAP क्रैश टेस्ट से गुजरने वाली कंपनी की पहली कार होगी। कंपनी ने बताया है कि उसने अपनी तीन गाड़ियों को हाल ही में लागू हुए Bharat NCAP क्रैश टेस्ट के लिए भेजा है। जिसके रिजल्ट अगले दो माह के भीतर या जनवरी 2024 तक आ सकते हैं। वेबसाइट Autocar India के अनुसार Tucson पहली कार होगी, जिसके NCAP क्रैश टेस्ट के नतीजे घोषित होंगे। बता दें, इससे पहले Hyundai Tucson को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग और Latin NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिल चुके हैं। बीते 1 अक्टूबर से Bharat NCAP क्रेश टेस्ट लागू किया गया है। दिसंबर के मध्य में यह टेस्ट शुरू किया जाएगा।

पांच मोनोटोन कलर और दो डुअल टोन कलर

Hyundai Tucson की बात करें तो यह कार शुरुआती कीमत 29.02 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस एसयूवी कार में पांच मोनोटोन कलर और दो डुअल टोन कलर अवेलेबल हैं। कार का टॉप मॉडल 35.94 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार दो वेरिएंट में ऑफर की जा रही है। कार में दमदार सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

कार में 360-डिग्री कैमरा

इसमें आगे और रियर में कुल छह एयरबैग हैं। कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) है, जो किसी भी चीज को कार के अधिक नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। इसके अलावा कार में 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल सिस्टम मिलता है। कार में ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम और इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम है। इसमें क्रूज  कंट्रोल और लेन-कीप हेल्प का ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन

 

https://www.youtube.com/watch?v=wKFkjcM2Fqo

दो इंजन ऑप्शन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स

यह कंपनी की 5 सीटर कार है। जिसमें 2 लीटर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का ऑप्शन है। कंपनी का दावा है कि यह कार डीजल पर 186 PS की पावर और 416 Nm का टॉर्क वहीं, पेट्रोल पर 156 PS की पावर और 192 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola