Toyota Urban Cruiser Taisor: कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने इस दिवाली के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास किया है। कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर के लिमिटेड एडिशन को भारत में पेश किया है। टेजर का ये नया एडिशन केवल 31 अक्टूबर तक बाजार में उपलब्ध रहेगा। यह एक शानदार SUV है जो हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करती है। स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है। भारत में अर्बन क्रूजर टेजर की डिमांड लगातर बढ़ रही है। डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में यह गाड़ी निराश होने का मौका नहीं देती।
Taisor का नया एडिशन
टोयोटा टेजर के नए एडिशन में एक्सटीरियर के साथ ही इंटीरियर में नए बदलाव किए गए हैं। इस नए मॉडल में 20,000 रुपये से ज्यादा की टोयोटा एसेसरीज दी जा रही है। टोयोटा टेजर के एक्सटीरियर में बदलाव किये हैं, गाड़ी की हेडलैम्प, फ्रंट ग्रिल और साइड मोल्डिंग को क्रोम से गार्निश किया गया है, जिसकी मदद से यह ज्याद प्रीमियम नजर आती है। इसके अलावा टेजर के इंटीरियर में डोक वाइजर्स, सभी मौसम के लिए 3D mats और डोर लैम्प्स को जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: 9 सीटर Mahindra Bolero पर 1.24 लाख का डिस्काउंट! ऑफर 31 अक्टूबर तक
टोयोटा टेजर लिमिटेड एडिशन की कितनी है कीमत ?
बात कीमत की करने तो टोयोटा टेजर लिमिटेड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 10.56 लाख रुपये से शुरू होकर 12.88 लाख रुपये तक जाती है। यह एडिशन केवल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ दिया गया है। टोयोटा टेजर में लगे इस इंजन से 100 hp की पावर मिलती है। सिटी और हाइवे पर इस गाड़ी का प्रदर्शन काफी बेहतर है। यह काफी आरामदायक है। हैवी ट्रैफिक में भी यह कार आसानि से निकल जाती है।
यह भी पढ़ें: 6.55 लाख में Hyundai Creta तो 4.16 लाख में Maruti Baleno खरीदने का मौका
इसके अलावा टोयोटा टेजर के स्टैंडर्ड मॉडल की बात करें, तो ये 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। ये इंजन 90 hp की पावर मिलती है। इस इंजन के साथ में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के ऑप्शन मौजूद हैं। इस इंजन से वहीं CNG पावर्ड वर्जन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आया है। इस इंजन से 78 hp की पावर मिलती है। टेजर लिमिटेड एडिशन टोयोटा के हाइराइडर फेस्टिवल एडिशन की तरह ही है। इस नए एडिशन के दम पर कंपनी इस फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री बढ़ाना चाहती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा जल्दी ही अपने नए डिस्काउंट से पर्दा उठा सकती है। इसके अलावा कंपनी एक कॉम्पैक्ट एसयूवी भी लॉन्च करने की तयारी कर रही है जोकि 4 मीटर से कम लम्बाई वाली होगी। सोर्स के मुताबिक इसे 10 लाख रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में उठाने की योजना है।
Hyundai Creta से है असली मुकाबला
टोयोटा टेजर लिमिटेड एडिशन का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा से है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है। 1.5L MPi पेट्रोल, 1.5L U2 CRDi डीजल और 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। क्रेटा की परफॉरमेंस मजेदार है। डिजाइन, स्पेस और फीचर्स के मामले में यह आपको जरूर पसंद आएगी। जल्द ही क्रेटा का इलेक्ट्रिक मॉडल भारत में लॉन्च होगा ।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield की पहली Electric Bike अगले महीने होगी लॉन्च! हुआ टीजर वायरल
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines