Toyota Urban Cruiser EBella Variants and Features: टोयोटा ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Urban Cruiser Ebella से पर्दा उठा दिया है. बढ़ती EV डिमांड के बीच यह कार कंपनी के लिए एक बेहद अहम कदम मानी जा रही है. डिजाइन, रेंज और फीचर्स के मामले में Urban Cruiser Ebella सीधे तौर पर Maruti e Vitara को टक्कर देती है. हालांकि दोनों कारें एक जैसी दिखती हैं, लेकिन टोयोटा ने इसमें अपनी अलग पहचान और ट्यूनिंग दी है. आइए समझते हैं कि Urban Cruiser Ebella के अलग-अलग वेरिएंट, बैटरी ऑप्शन और फीचर्स क्या हैं।
डिजाइन और पहली झलक
Toyota Urban Cruiser Ebella का लुक काफी हद तक Maruti e Vitara जैसा है, लेकिन एक्सटीरियर में हल्के बदलाव इसे अलग बनाते हैं. सामने की तरफ EV-फोकस्ड डिजाइन, LED हेडलैंप और DRLs इसे मॉडर्न अपील देते हैं. कुल मिलाकर यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV जैसा फील देती है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए फिट बैठती है.
बैटरी और पावरट्रेन की जानकारी
Urban Cruiser Ebella को दो बैटरी ऑप्शन में पेश किया गया है- 49kWh और 61kWh. 49kWh बैटरी के साथ ARAI क्लेम्ड रेंज 440 किमी है, जबकि 61kWh बैटरी 543 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. दोनों वेरिएंट में फ्रंट एक्सल पर मोटर दी गई है. छोटे बैटरी पैक में 144hp की पावर मिलती है, वहीं बड़े बैटरी पैक में यह पावर बढ़कर 171hp हो जाती है. टॉर्क दोनों में 189Nm का है.
वेरिएंट और बैटरी कॉम्बिनेशन
Toyota Urban Cruiser Ebella को तीन वेरिएंट- E1, E2 और E3 में लॉन्च किया गया है. E1 वेरिएंट सिर्फ 49kWh बैटरी के साथ आता है, जबकि E2 और E3 वेरिएंट में केवल 61kWh बैटरी दी गई है. यानी ज्यादा रेंज चाहने वालों को सीधे E2 या E3 वेरिएंट चुनना होगा.
कलर ऑप्शन की डिटेल
Ebella कुल 9 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी. इसमें 5 मोनोटोन और 4 ड्यूल-टोन पेंट स्कीम शामिल हैं. मोनोटोन कलर में Sportin Red, Cafe White, Enticing Silver, Gaming Grey और Bluish Black मिलते हैं. वहीं ड्यूल-टोन ऑप्शन में Cafe White, Sportin Red, Land Breeze Green और Enticing Silver के साथ ब्लैक रूफ दिया गया है.
E1 वेरिएंट के फीचर्स
E1 वेरिएंट बेस मॉडल होने के बावजूद फीचर्स के मामले में काफी मजबूत है. इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, LED हेडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, ABS, EBD, स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं.
E2 वेरिएंट के फीचर्स
E2 वेरिएंट में सबसे बड़ा अपग्रेड 61kWh की बड़ी बैटरी है. इसके अलावा इसमें E1 के मुकाबले ज्यादा फीचर्स नहीं जोड़े गए हैं. इसमें लगेज शेल्फ, रियर पार्किंग कैमरा और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह वेरिएंट उन लोगों के लिए है जो ज्यादा रेंज चाहते हैं लेकिन टॉप फीचर्स जरूरी नहीं मानते.
E3 वेरिएंट के फीचर्स
E3 वेरिएंट Urban Cruiser Ebella का टॉप मॉडल है. इसमें E2 के सभी फीचर्स के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, पावर्ड ड्राइवर सीट, सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है. इसके अलावा इसमें लेवल 2 ADAS और JBL साउंड सिस्टम भी मिलता है, जो इसे पूरी तरह प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV बना देता है.
कीमत और पोजिशनिंग
Toyota Urban Cruiser Ebella की ऑन-रोड कीमत लगभग 19.06 लाख से 24.42 लाख रुपये के बीच रखी गई है. इस प्राइस रेंज में यह कार उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो भरोसेमंद ब्रांड, लंबी रेंज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ एक फुल-फ्लेज्ड इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- EV चार्जिंग से जुड़ी ये बातें नहीं जानते 90% लोग, आप न करें ये गलती, पढ़ लें ये टिप्स
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines