Toyota Kirloskar: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सोमवार को कहा कि अप्रैल में उसकी थोक बिक्री 6 प्रतिशत घटकर 14,162 इकाई ब्रिकी तक रह गई। जिसकी वजह महीने के दौरान एक हफ्ते का मेंटेनेंस शटडाउन होना है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में घरेलू बाजार में 15,086 यूनिट्स की डिस्पैच की थी। ऑटोमेकर ने अप्रैल में अर्बन क्रूजर हैदर की 1,348 यूनिट्स का निर्यात भी किया।
कंपनी ने कहा कि उसने परिचालन क्षमता, उत्पादकता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए मशीनरी और उपकरणों के रखरखाव के लिए 24-28 अप्रैल, 2023 तक एक सप्ताह का मेंटेनेंस शटडाउन किया था। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग अतुल सूद ने एक बयान में कहा, ‘कंपनी उच्च मांग के साथ-साथ अच्छी प्रतिक्रिया देख रही है और कहने की जरूरत नहीं है कि हम बाजार की बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर बेहद रोमांचित हैं।’
उन्होंने कहा कि Hilux, Innova Hycross और नई Innova Crysta की शानदार सेल जारी है। इनकी मजबूत मांग देखने को मिल रही है। सूद ने कहा, ‘फॉर्च्यूनर और लीजेंडर के सेगमेंट लीडरशिप के साथ-साथ अर्बन क्रूजर हैदर की सफलता के कारण हमारा एसयूवी सेगमेंट शेयर भी लगातार बढ़ रहा है, जो CY 2023 की पहली तिमाही में 82 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ लगातार आगे है।’ उन्होंने कहा कि Vellfire और Camry Hybrid भी कंपनी की बिक्री में लगातार योगदान दे रही हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines