Best bikes under 300cc engine: एक तरफ जहां देश में एंट्री लेवल बाइक्स की खूब बिक्री हो है तो वहीं अब बड़े इंजन वाली बाइक्स भी तेजी से ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बना रही हैं। 150cc से लेकर 300cc इंजन वाली बाइक्स अब डेली यूज़ में इस्तेमाल की जाने लगी हैं। इस सेगमेंट के ग्राहक माइलेज से ज्यादा पावर और आरामदायक राइड पर ध्यान देते हैं। जबकि एंट्री लेवल बाइक्स में माइलेज तो मिलती है लेकिन आराम बिलकुल नहीं मिलता। यहां हम आपको 300cc इंजन तक की 5 ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं।
Yamaha FZ-X
यामाहा की ज्यादातर बाइक्स यूथ को ही टारगेट करती हैं। लेकिन FZ-X यूथ के साथ फैमिली क्लास के लिए भी बनी है। इस बाइक की सीट बेहद आरामदायक है। इसकी राइड क्वालिटी खराब रास्तों पर परेशान नहीं करती। बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा मिल जाती है। परफॉरमेंस के लिए इस बाइक में 149cc, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है जो 12.4 PS पावर देता है। इस बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये तक जाती है।
Bajaj Pulsar 200 NS
बजाज पल्सर 200NS एक स्पोर्टी बाइक है। परफॉरमेंस के लिए इस बाइक में 199.5cc का लिक्विड कूल्ड, DTS-i इंजन लगा है जो 24.5 हॉर्सपावर जनरेट करता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। इस बाइक का डिजाइन स्टाइलिश है। बेहतर हैंडलिंग और पावरफुल इंजन इसके प्लस पॉइंट्स हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख से 1.50 लाख रुपये तक जाती है।
TVS Apache RR 310
TVS Apache RR 310
टीवीएस अपाचे RR 310 अपने डिजाइन की वजह से ग्राहकों को खूब लुभाती है। काफी लंबे समय से यह बाइक भारतीय ग्राहकों को पसंद आ रही है। परफॉरमेंस के लिए इस बाइक में 312cc (cubic capacity कम ज्यादा हो सकती है) का लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 34 हॉर्सपावर देता है। फैमिली क्लास के लिए यह बाइक उपयोगी नहीं है। यूथ को यह बाइक काफी पसंद आने वाली है। बाइक की कीमत 2.50 लाख से 2.70 लाख रुपये तक जाती है।
Jawa 42
जावा 42 अपने दमदार इंजन और रेट्रो डिजाइन की वजह से खूब बिकती है। इसकी सीट बेहद आरामदायक है जिसकी वजह से बाइक को राइड करने में मजा आता है। जावा 42 में 293cc, लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 27 hp की पावर देता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक की कीमत लगभग 1.90 लाख से 2.00 लाख रुपये तक है।
Honda CB200X
यह होंडा की बेहतरीन बाइक्स में से एक है। परफॉरमेंस के लिए इस बाइक में 184.4cc का इंजन लगा है जो 17.1 hp की पावर जनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। यह एक एडवेंचर बाइक है जिसका स्टाइल काफी पसंद किया जाता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा इसमें मिलती है। इस बाइक की कीमत करीब 1.45 लाख से 1.55 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च! अब शामिल हुए ये एडवांस्ड फीचर्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
6 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines