Upcoming SUV car launches in India: भारत में आने वाले दो महीनों में कई नामी कार ब्रांड की एसयूवी कार लॉन्च होने वाली हैं। नए साल पर कई लोग कार लेते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो जरा इंतजार कर सकते हैं। क्या पता आप के बजट में यह नया मॉडल आपको पसंद आ जाए।
ग्रैंड चेरोकी
जीप ग्रैंड चेरोकी लॉन्च करेगी
पहले बात करतें हैं जीप की। वर्तमान में जीप की एसयूवी रैंगलर, कंपास और मेरिडियन की भारत के कार बाजार में अपनी एक अलग धाक है। अब यह कंपनी अपने चौथा स्थानीय रूप से असेंबल ग्रैंड चेरोकी मॉडल लॉन्च करेगी। जानकारी के मुताबिक जीप 11 नवंबर तक अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी, ग्रैंड चेरोकी लॉन्च करेगी। ग्रैंड चेरोकी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है। नए मॉडल में केवल 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसे मानक के रूप में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ऑटो, स्पोर्ट, मड और सैंड में मजबूती से चलने वाली यह कार फॉर बाई फॉर है। इसकी अनुमानित कीमत 75.00 लाख है।
Atto 3
चीन की Atto 3
कार निर्मात कंपनी बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) ने हाल ही में भारत में अपनी एसयूवी Atto 3 मॉडल का अनावरण किया है। चीनी कार निर्माता कंपनी अपनी इस EV कार को नवंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। अपनी ई6 एमपीवी के बाद यह कंपनी भारत में अपना दूसरा मॉडल लॉन्च करेगी। Atto 3 में 60.48kWh बैटरी पैक है। कंपनी एक चार्ज में 521km चलने का दावा करती है। इसका फ्रंट एक्सल-माउंटेड स्थायी चुंबक सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है जो 201hp और 310Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसकी अनुमानित कीमत 31 से 35 लाख होगी।
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
17 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
19 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
23 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 days agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines