Auto News: देश में जल्द ही भारत में बनीं कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने वाली है। इसकी कीमत मात्र 4 से 5 लाख के बीच होगी। मुंबई बेस्ड कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक की यह PMV EaS-E कार 16 नवंबर को लॉन्च होगी। पीएमवी इलेक्ट्रिक का पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (पीएमवी) सेगमेंट में यह नया व्हीकल है।
जानकारी के मुताबिक पीएमवी इलेक्ट्रिक की ड्राइविंग रेंज 120 किमी से 200 किमी के बीच होगी। बैटरी को चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगेगा। इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह एक माइक्रो-इलेक्ट्रिक वाहन होगा। इसे PMV EaS-E नाम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि उसने लोगों के लिए रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल में लाए जाने वाली कार बनाई है। खासकर संकरी गलियों व बाजारों के लिए इस कॉम्पैक्ट कार को डिजाइन किया गया है।
और पढ़िए – Bike Mileage Tips: इन टिप्स से पुरानी बाइक भी देगी नया जैसा माइलेज, नहीं होगी ईंधन की भी ज्यादा खपत!
कार की ड्राइविंग रेंज एक बार चार्ज करने पर 120 किमी से 200 किमी तक अलग-अलग होगी। ड्राइविंग रेंज ग्राहक द्वारा चुने गए वैरिएंट पर निर्भर करेगी। पीएमवी का दावा है कि वाहन की बैटरी महज 4 घंटे में चार्ज हो जाएगी। निर्माता 3 kW का AC चार्जर दे रहा है।
कार में एक डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, सीट बेल्ट आदि मिलेंगे। इस माइक्रो इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2,915 मिमी, चौड़ाई 1,157 मिमी और ऊंचाई 1,600 मिमी होगी। इसका व्हीलबेस 2,087 मिमी होगा जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा। साथ ही ईवी का कर्ब वेट करीब 550 किलोग्राम होगा। पार्किंग के लिए कम जगह लेगी। भीड़भाड़ में आसानी से निकल जाएगी।
और पढ़िए – Maruti Suzuki Grand Vitara CNG जल्द होगी लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सब कुछ
पीएमवी इलेक्ट्रिक के संस्थापक कल्पित पटेल के मुताबिक “हम आधिकारिक तौर पर उत्पाद का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं। यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा क्योंकि हमने एक भारतीय कंपनी द्वारा निर्मित एक विश्व स्तरीय उत्पाद बनाया है। हम देश का विद्युतीकरण करने ओर एक नया सेगमेंट पेश करने के लिए तत्पर हैं, जिसे पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (पीएमवी) कहा जाता है, जिसका उद्देश्य रोजमर्रा के उपयोग के लिए बनाया गया है।”
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
13 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines