हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Hyundai की कारों में अब मिलेंगे यह सेफ्टी फीचर्स, जानें डिटेल

विज्ञापन
फाइल फोटो

Hyundai Cars: हुंडई की कारों में नए सेफ्टी फीचर्स जोड़ें गए हैं। कंपनी की सभी कारों में अब 3 पॉइंट सीटबेल्ट, सेफ्टी रिमाइंडर अलर्ट दिया जाएगा। इसके अलवा यात्री सुरक्षा के लिए कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM) और हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर्स मिलेंगे।

सेफ्टी फीचर्स देने में हमेशा आगे

हुंडई मोटर इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा, “ग्राहकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हम सेफ्टी फीचर्स देने में हमेशा आगे रहे हैं। हम अपने प्रॉडक्ट लाइन-अप के सेफ्टी नॉर्म्स को लगातार ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें- चार महीने में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदी Tiago ev

विज्ञापन

आयोनिक 5 और अल्काजार में 6 एयरबैग

बता दें कि 1 अप्रैल से बीएस 6 फेज 2 के नए नियम लागू हुए हैं। जिसके मद्देनजर कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों में बदलाव कर रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक हुंडई अपनी Grand i10 Nios, Venue और Aura में 4 एयरबैग देती है। क्रेटा और आयोनिक 5 और अल्काजार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर से मिलते हैं।

पीछे जाने से रोकने में मदद

हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) के बारे में बताएं तो यह वाहन में तब काम करने लग जाता है जब कार पूरी तरह से रूक जाती है। इसके अलावा कार के ढलान पर होने, ऊंचाई पर होने और पूरी तरह से रूक जाने पर यह काम करने लग जाता है। कार के रुकते ही चालक जब ब्रेक पर से पैर हटाता है तो कार हल्की सी पीछे जाती है। ऐसे में ये फीचर अपना काम करना शुरू कर देता है। कार को पीछे जाने से रोकने में मदद करता है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ेंः- ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola