हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अट्रैक्टिव कलर और 85 km की ड्राइविंग रेंज, सड़क पर इस ई स्कूटर को लेकर निकले तो मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग, जानें माइलेज 

विज्ञापन
Techo Electra Raptor

Techo Electra Raptor: आजकल स्कूटर सेगमेंट में अट्रैक्टिव कलर चलन में हैं। इसी कड़ी में इंडियन मार्केट में एक शानदार ई स्कूटर है Techo Electra Raptor. यह ई स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में 85 km तक चलता है टेको इलेक्ट्रा रैप्टर बाजार में 57,893 हजार रुपये में मिलता है। बाजार में इसके एक वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। Techo Electra Raptor 250 W की पावर जेनरेट करता है। इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें combined ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

डिजाइनर ग्राफिक्स से मिलता है स्मार्ट लुक

पुणे बेस्ट स्टार्ट अप कंपनी Techno Electra ने स्कूटर को खास तौर पर युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बेहद edgy डिजाइन किया है। इस पर कंपनी ने डिजाइनर ग्राफिक्स बनाए हैं। इसमें LED लाइट दिए गए हैं। इसमें पांच कलर ऑप्शन red, white-grey, silver-green, silver-blue और black-orange उपलब्ध हैं।

LCD डिजिटल स्पीडोमीटर

Raptor में 250 Watt की BDLC motor है। इसमें 12V 32Ah का बैटरी पैक दिया गया है। यह पांच से सात घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। यह लगभग 85 km की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, LCD डिजिटल स्पीडोमीटर, मोबाइल चार्जिंग यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

150 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस

ई-स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क्स अप फ्रंट और डुअल शॉक एब्जॉर्बर रियर में दिए गए हैं। इससे सड़क पर चलते हुए खराब रास्तों पर झटके नहीं लगते हैं। स्कूटर में 10 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसमें 150 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola