Tata Tigor Price hikes: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली Tata Tigor की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। टाटा की ओर से इसके किन वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी (Tata Tigor price hike) हुई है। अब किस कीमत पर इस गाड़ी काे खरीदा जा सकेगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Tata Tigor
टाटा मोटर्स ने अपनी सेडान कार Tigor की कीमत में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत को लागू कर दिया गया है। बढ़ी हुई कीमत को वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है। अब ग्राहकों को टिगोर खरीदने के लिए जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी।
टाटा में टिगोर ने XE वेरिएंट और XZ Plus Lux की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। XE वेरिएंट और XZ Plus Lux की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं XM, XZ, XZ Plus की कीमत में 10,000 रुपये बढ़ाए गए हैं। ऑटोमैटिक और सीएनजी में भी सभी वेरिएंट्स की कीमत अपडेट की गई है। सीएनजी में सिर्फ XZ Plus Lux की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।
Tata Tigor XE वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये ही रखी गई है। इसके बाद XM की नई कीमत 6.80 लाख रुपये, XZ की नई कीमत 7.40 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा XZ Plus वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये रखी गई है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत 7.35 लाख रुपये से 8.55 लाख रुपये रखी गई है। Tigor की एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये से 9.55 लाख रुपये के बीच रखी गई है। टाटा टिगोर का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और हुंडई ऑरा से है। अब देखना होगा कीमत बढ़ने के बाद इस कार की बिक्री पर कितना असर पड़ेगा? ये देखना होगा।
यह भी पढ़ें: 12 लाख रुपये तक महंगी होने जा रही हैं कारें! 1 जून से जेब पर पड़ेगा असर
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
5 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
7 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines