Tata Sierra Top Variants Price: लंबे समय से टाटा सिएरा के टॉप वेरिएंट्स की कीमतों का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. टाटा मोटर्स ने आखिरकार Sierra के पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में Accomplished और Accomplished Plus वेरिएंट्स के दाम घोषित कर दिए हैं. इन नए दामों के साथ अब सिएरा की कीमत रेंज 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई है.
Accomplished और Accomplished Plus: अब टॉप एंड का खुलासा
अब Accomplished और Accomplished Plus वेरिएंट्स की एंट्री के साथ टाटा सिएरा का टॉप मॉडल 21.29 लाख रुपये तक पहुंच गया है. ये वेरिएंट्स ज्यादा फीचर्स, बेहतर कंफर्ट और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं.
Accomplished वेरिएंट की कीमतें (पेट्रोल और डीजल)
Tata Sierra Accomplished Manual Petrol की कीमत 17.99 लाख रुपये है. वहीं Accomplished Diesel Manual वेरिएंट 18.99 लाख रुपये में आता है. डीजल ऑटोमैटिक और TGDi पेट्रोल ऑटोमैटिक दोनों की कीमत 19.99 लाख रुपये रखी गई है.
Accomplished Plus वेरिएंट की कीमत
Accomplished Plus Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 20.29 लाख रुपये है. TGDi पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट 20.99 लाख रुपये में आता है, जबकि Accomplished Plus Diesel AT सिएरा का सबसे महंगा वेरिएंट है, जिसकी कीमत 21.29 लाख रुपये रखी गई है.
1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स
इस इंजन ऑप्शन में Smart+ की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है. Pure 12.99 लाख, Pure+ और Adventure 14.49 लाख, Adventure+ 15.99 लाख और Accomplished 17.99 लाख रुपये में उपलब्ध है.
पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत
नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल ऑटोमैटिक में Pure 14.49 लाख रुपये से शुरू होता है. Pure+ 15.99 लाख, Adventure 16.49 लाख, Adventure+ 17.19 लाख, Accomplished 18.99 लाख और Accomplished Plus 20.29 लाख रुपये में पेश किया गया है.
Tata Sierra के ये 6 रंग लूट लेंगे आपका दिल, सुंदर शेड्स देखकर नहीं हटेगी नजर
टर्बो पेट्रोल DCT ऑप्शन
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल DCT वेरिएंट में Pure की कीमत 14.49 लाख रुपये है. Pure+ 15.99 लाख और Adventure वेरिएंट 16.79 लाख रुपये में आता है.
डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के दाम
डीजल मैनुअल में Adventure+ 17.99 लाख, Accomplished 19.99 लाख और Accomplished Plus 20.99 लाख रुपये का है. वहीं डीजल ऑटोमैटिक में Pure 15.99 लाख से शुरू होकर Accomplished Plus में 21.29 लाख रुपये तक जाता है.
पहले किन वेरिएंट्स के दाम आए थे सामने
इससे पहले कंपनी Smart Plus, Pure, Pure Plus, Adventure और Adventure Plus जैसे वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान कर चुकी थी. इन वेरिएंट्स की कीमत 11.49 लाख रुपये से 18.49 लाख रुपये के बीच रखी गई थी, जिससे मिड-सेगमेंट खरीदारों को टारगेट किया गया था. यहां पढ़ें इन वेरिएंट की कीमत
टाटा सिएरा अब अलग-अलग इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ एक बड़ी कीमत रेंज में उपलब्ध है.
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
30 mins agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
7 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines