हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Comparision: Tata Nexon या Kia Seltos इस दिवाली किस फैमिली कार को लाएं घर?

Tata Nexon में छह एयरबैग दिए गए हैं। इस कार में 208 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 382 लीटर का बूट स्पेस है।

विज्ञापन
Tata Nexon Vs Kia Seltos

Tata Nexon Vs Kia Seltos: फैमिली के लिए हाई एंड एसयूवी कार की तलाश है तो Tata की Nexon और Kia की Seltos देख सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी इन कारों का अपडेट वर्जन पेश किए हैं। यह दोनों 5 सीटर कार है और इनमें जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Nexon

यह कार शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये में आती है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार में छह एयरबैग दिए गए हैं। इस कार में 208 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। Tata Nexon  का टॉप मॉडल 15.50 लाख रुपये में आता है। इसमें 382 लीटर का बूट स्पेस है। इस एसयूवी कार में 6 स्पीड और 7 स्पीड दोनों गियरबॉक्स मिलते हैं। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आते हैं। इस कार में चार वेरिएंट Smart, Pure, Creative और Fearless अवेलेबल हैं। इस कार में हिल होल्ड असिस्ट मिलता है। इससे पहाड़ों पर कार को पीछे खिसकने के दौरान रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावार कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम मिलता है।

Kia Seltos

इस बिग साइज कार में 11 कलर आते हैं। बाजार में इसके तीन वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। Kia Seltos शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इस पांच सीटर कार में 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल और एलईडी लाइटिंग मिलती है।

20.7 kmpl तक की माइलेज

कार में 6 और 7 स्पीड गियरबॉक्स के अलावा डुअल कलच भी आता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। कार का पेट्रोल इंजन 115 PS की पावर और डीजल इंजन 116 PS की पावर देता है। यह कार डीजल पर 20.7 kmpl तक की माइलेज निकालती है। यह अलॉय व्हील के साथ भी आता है। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें