TaTa Nexon: इंडियन कार बाजार में 10 लाख रुपये से कम एक्स शोरूम प्राइस वाली सब कॉम्पैक्ट कारें काफी पसंद की जाती हैं। इन गाड़ियों में किफायती दाम पर लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। इन कारों में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=sV_FfsTqZsM
TaTa Nexon
Global NCAP क्रेश टेस्ट में इस कार को 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में 1199 और 1497 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। यह 5 सीटर कार है। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 17.01 से लेकर 24.08 kmpl तक की माइलेज देती है। Tata Nexon में 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इस कार में एलईडी लाइट्स दी गई हैं।
Maruti Brezza
मारुति की इस कार में सभी एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं। यह कार 16-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील के साथ आती है। Maruti Brezza शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह 5 सीटर कार है, जिसके अलग-अलग वेरिएंट में 17.38 से लेकर 25.51 kmpl तक की माइलेज मिलती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन मिलते हैं। यह कार 1462 cc के जबरदस्त इंजन के साथ मिलती हैं। Maruti Suzuki Brezza LXi, VXi, ZXi, और ZXi (O) वेरिएंट के साथ आती है।
Mahindra Bolero Neo
यह कार डीजल वर्जन में आती है। कार में 1493 cc का इंजन मिलता है, यह कार सड़क पर 17.29 kmpl तक की माइलेज देती है। यह सात सीटर कार शुरुआती कीमत 9.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में रियर व्हील ड्राइव मिलता है। यह कार क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंटी, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आती है। Mahindra Bolero Neo कार में 100 bhp की पावर मिलती है। कार में 180 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस और 384 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines