Tata Nexon: टाटा मोटर्स इंडियन कार बाजार में बेहद भरोसेमंद ब्रांड है। यही वजह है कि टाटा 10 लाख से कम कीमत वाली मिड सेगमेंट गाड़ियों की हमेशा हाई डिमांड रही है। बता दें टाटा साल 2024 तक अपनी Harrier और Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने वाला है।
Tata Nexon की सबसे अधिक 87,501 यूनिट्स की बिक्री हुई है
आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2023 की पहली छमाही (जनवरी से जून) तक Tata Nexon की सबसे अधिक 87,501 यूनिट्स की बिक्री हुई है। साल 2022 की इस अवधि में यह संख्या 82,770 यूनिट्स थी। टाटा के बाद साल 2023 की पहली छमाही में Hyundai Creta के 82,566 यूनिट्स और Maruti Brezza की कुल 82,185 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
ये भी पढ़ेंः कीमत है कम और माइलेज हाई, Tata की ये कार खरीद ली तो पेट्रोल की चिंता होगी खत्म
कार का ईवी वर्जन भी आता है
Tata nexon में 1.2 पेट्रोल इंजन मिलता है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 7.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में धांसू 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार का ईवी वर्जन भी आता है। कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिलेगा।
कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है
इस धाकड़ कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार का जबरदस्त इंजन 120 ps की पावर देता है। Tata Nexon में 8 वेरिएंट XE, XM, XM (S), XM+ (S), XZ+, XZ+ (HS), XZ+ (L) और XZ+ (P) आते हैं।
फाइल फोटो
कार में सामान रखने के लिए 350 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है
कार में सामान रखने के लिए 350 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 24.0 Kmph की हाई माइलेज मिलती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः दुनिया की सबसे बड़ी Hummer, नॉर्मल से तीन गुना बड़ा साइज, जानें कौन है इसका मालिक?
कार के डीजल इंजन 115 PS की पावर
कार में यात्रियों की सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और आईएसओ फिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स हैं। वहीं, कार का डीजल इंजन 115 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर्स मिलते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
21 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
22 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines