Tata Nexon: टाटा मोटर्स अपनी SUV में कम कीमत में लग्जरी फीचर्स देने के लिए फेमस है। कंपनी ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी नेक्सन का हाल ही में नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। यह कार इलेक्ट्रिक, सीएनजी डीजल और पेट्रोल तीनों वर्जन में आती है। यह कार शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का डीजल वर्जन मैक्सिमम 24.08 kmpl की माइलेज देता है।
हुंडई क्रेटा की कुल 12717 यूनिट्स की सेल
जानकारी के अनुसार सिंतबर 2023 में टाटा नेक्सन के कुल 15,325 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि इसे कॉम्पिटिशन देने वाली मारुति ब्रेजा की कुल 15001 यूनिट्स और हुंडई क्रेटा की कुल 12717 यूनिट्स की सेल हुई है। Tata Nexon के फीचर्स की बात करें तो यह कार सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जिसमें 382 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। टाटा नेक्सन का टॉप मॉडल 15.50 लाख एक्स शोरूम में मिलता है।
कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 208 mm का है
नेक्सन में Smart, Pure, Creative और Fearless चार वेरिएंट आते हैं। कार में सात कलर ऑफर किए जाते हैं और यह कंपनी की 5 सीटर लग्जरी कार है। कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 208 mm का है, जिससे कार को कम जगह से मोड़ना और कंट्रोल करना आसान है। कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। कार पेट्रोल पर 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देती है। कार का डीजल इंजन 115 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क देती है। इस धांसू कार में चार धाकड़ ट्रांसमिशन 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल , 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है।
पांच सीटर कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन
Hyundai Creta की बात करें तो इस कार का “Adventure” एडिशन हाल ही में पेश किया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 10.87 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 19.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में सात वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन आते हैं। इस पांच सीटर कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
कार में सीएनजी के साथ सात कलर ऑप्शन
Maruti Brezza बाजार में शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 14.14 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi+ आते हैं। यह कार सीएनजी के साथ सात कलर ऑप्शन में मिलते हैं। इस जबरदस्त 5 सीटर कार में 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार का CNG MT वर्जन 25.51km/kg की हाई माइलेज देता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
15 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
22 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines