Tata Tiago Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी पुष्टि की है कि वह टियागो हैचबैक को भारत में लॉन्च करने जा रही है। नये मॉडल फ़िलहाल टेस्ट किया जा रहा हैं। इस बार टियागो में कई बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल अगले साल किसी भी समय लॉन्च की जा सकती है। नई टियागो के आने से मारुति स्विफ्ट से लेकर सलेरियो को कांटे की तककर मिल सकती है। आखिरी बात टाटा ने टियागो को साल 2020 में अपडेट कियाटी था, तब से लेकर अभी तक इस कर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
नई Tata Tiago में क्या होगा खास ?
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से नई टियागो में cosmetic बदलाव देखने को मिलेंगे। माना जा रहा है कि इसके फ्रंट, साइड और रियर लुक में बदलाव किये जा सकते हैं। इसमें नई ग्रिल,नया बोनट, नया बम्पर देखने को मिला साथ ही साथ नई LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स भी शामिल की जाएगी इसके अलावा नई कार में नया इंटीरियर मिलेगा जिसका डिजाइन भी मौजूदा मॉडल से अलग होगा। कार के वो सभी जरूरी फीचर्स को शामिल किया जाएगा जो डेली यूज में आपके काम आ सकते हैं। मौजूदा टियागो की कीमत 5 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। नए मॉडल की कीमत भी 5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
इंजन और पावर
नई टियागो को एक इंजन और सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। इसके पेट्रोल इंजन 1199cc का इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैन्युअल ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर टियागो का माइलेज 19 से 20 किमी/लीटर है। टियागो 5 सीटर है और लम्बाई 3765 (मिलीमीटर), चौड़ाई 1677 (मिलीमीटर) और व्हीलबेस 2400 (मिलीमीटर) है। माना जा रहा है कि नए मॉडल में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।
Maruti Celerio
Maruti Celerio से होगा मुकाबला
नई टाटा टियागो का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सलेरियो से होगा। इंजन की बात करें तो सलेरियो में 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 65hp की पावर और 89Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ है। यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज ऑफर करती है। एक लीटर में यह कार 26km की माइलेज देती है। इस कार की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है। अब देखना होगा टाटा की टियागो जब अपने नए अवतार में आएगी तो ग्राहकों को ये कार कितना पसंद आयेगी ।
यह भी पढ़ें: MG के लिए LUCKY साबित हुई ये कार, बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, इतनी हुई ग्रोथ
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines