Tata New Cars: भारतीय कार कार बाजार में टाटा मोटर्स अब दो नई SUVs लॉन्च करने जा रही है। जी हां हम बात कर Nexon CNG और Curvv Coupe के बारे में। लगातार हम आपको इन दोनों कारों के नए अपडेट देते आ रहे हैं। इन दोनों कारों से जुड़ी हर जानकारी हम आप तक पहुंचा रहे हैं। Nexon CNG इस महीने 27 तारीख को लॉन्च होने जा रही है जबकि नई Curvv 15 अगस्त के दिन लॉन्च होगी। यहां हम आपको इन दोनों कारों के फीचर्स के बार में बता रहे हैं।
Tata Nexon iCNG
- कब होगी लॉन्च: 27 जून को होगी लॉन्च
टाटा मोटर्स अपने CNG पोर्ट फोलियो का विस्तार करने के लिए अब अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon iCNG को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई iCNG को कंपनी इस 27 जून को लॉन्च करेगी। इसमें भी Twin CNG सिलेंडर दिए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सिलेंडर 30-30 किलो के दिए जाएंगे। इंजन की बात करे तो
Nexon iCNG कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। कार की टॉप स्पीड 180 Kmph होगी। मौजूद नेक्सन में 382 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। लेकिन CNG लगने के बाद भी इसमें स्पेस की कोई दिक्कत नहीं होगी । टाटा Nexon iCNG का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Brezza CNG से होगा।
Nexon iCNG के फीचर्स
- 350 लीटर का बूट स्पेस
- अलॉय व्हील्स
- एलईडी हेडलाइट
- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
- 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील
- 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 6 एयरबैग्स
- ABS+EBD
- 16-इंच अलॉय व्हील
Tata Curvv Coupe
- कब होगी लॉन्च: 15 अगस्त
लगातर इस कार से जुड़ी जानकारियां हम आपतक पहुंचा रहे हैं। न्यू जनरेशन Tata Curvv भारत में 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है । यह एक कूपे बेस्ड कार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 11-12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। Tata Curvv में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115 PS की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के भी मिलने की भी उम्मीद है। अनुमान है कि यह कार 11 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। भारत में पहले इसे पेट्रोल और डीजल में लॉन्च करने के बाद फिर बाद इसे इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया जायेगा।
Tata Curvv के फीचर्स
- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS)
- 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
- 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
- एम्बिएंट लाइटिंग
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- कैपेसिटिव कंट्रोल
- पैनोरमिक सनरूफ
- 360-डिग्री कैमरा सिस्टम6 एयर बैग्स
- वेंटिलेटेड सीटें
आपको क्यों करना चाहिए इन दोनों कारों का इंतजार ?
टाटा मोटर्स तेजी से CNG, EV और फ्यूल बेस्ड कारों के सेगमेंट पर अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। कीमत से लेकर फीचर्स तक के मामले में टाटा की कारें काफी बेहतर साबित होती हैं। ऐसे में अगर आप मजबूत कार खरीदने की सोच रहे हैं ये दोनों मॉडल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bajaj Pulsar N160 में जुड़ गये ये 5 कमाल के फीचर्स.. क्या ये है वैल्यू और मनी बाइक? जानें
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
16 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
18 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
21 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines