Global ncap 5 star rating cars in india: सभी को ऐसी कार चाहिए जो उनकी फैमिली के लिए सुरक्षित हो। वहीं, दूसरी बड़ी जरूरत है कि यह गाड़ियां किफायती दाम पर मिलें। बाजार में ऐसी ही कई शानदार कार हैं जिन्हें Global ncap क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। बता दें इस टेस्ट में टक्कर, हादसे के बाद अंदर बैठे लोगों की जानमाल को नुकसान के हिसाब से आंकलन किया जाता है। जिसके बाद इन्हें नंबर जारी होते हैं।
Tata Harrier
कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। कार शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। इसमें डीजल इंजन मिलता है। यह दिखने में मस्कुलर पांच सीटर कार है, जिसमें एलीट लुक देने के लिए 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार पांच वेरिएंट में आती है। कार के अलग-अलग वेरिएंट 14.6 से लेकर 16.8 kmpl तक की मैक्सिमम माइलेज देते हैं। कार में 1956 cc का इंजन मिलता है।
Hyundai Verna
कार में 528 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में रियर सीट पर ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिया गया है। कार शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में चार वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। कार में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 9 कलर ऑप्शन दिए गए हैं। हुंडई वरना में 1.5 लीटर का इंजन मिलता है। यह इंजन 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क देता है।
Volkswagen Taigun
Volkswagen Taigun में 999 से लेकर 1498 cc तक का पावरफुल पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 11.62 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 18.15 से लेकर 19.87 kmpl तक माइलेज मिलती है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। यह पांच सीटर कार है। यह लग्जरी कार है, इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अलॉय व्हील का ऑप्शन भी मिलता है।
Global ncap 5 star rating cars in india
- Volkswagen Taigun
- Tata Altroz
- Mahindra XUV700
- Tata Punch
- Mahindra Scorpio N
- Skoda Kushaq
- Tata Nexon
- Tata Safari
संबंधित खबरें
महिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
16 mins agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
1 hr agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
19 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
20 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
22 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines