हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tata Harrier के मुकाबले Mahindra की इस SUV में मिलती है दो स्क्रीन, कीमत भी है कम, जानें डिटेल्स

SUV cars details in hindi: Mahindra XUV 700 में 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है।

विज्ञापन
Tata Harrier and Mahindra XUV 700

SUV cars details in hindi: बिग साइज SUV cars मल्टी पर्पज व्हीकल होती हैं, इनमें पांच से सात पैसेंजर के साथ ज्यादा सामान लेकर सफर किया जा सकता है। बाजार में ऐसी ही दो हाईटेक एसयूवी गाड़ियां हैं Tata Harrier और Mahindra XUV 700. आइए आपको इन दोनों के शानदार फीचर्स और कीमतों के बारे में कंपैरिजन बताते हैं।

क्रेश टेस्ट में 5 Star रेटिंग

SUV फैमिली कारें होती हैं ऐसे में इनकी सेफ्टी फस्ट है, Tata Harrier की बात करें तो इसे Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5 Star रेटिंग मिली हुई है। वहीं, Mahindra XUV 700 को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 Star रेटिंग दी गई है। टाटा का बेस मॉडल कंपनी 15.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। जबकि Mahindra XUV 700 शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Tata Harrier

विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन

टाटा बाजार में Harrier के पांच वेरिएंट ऑफर करती है। इसके अलग-अलग मॉडल में कंपनी 14.6 kmpl से लेकर 16.8 kmpl तक माइलेज मिलने का दावा करती है। Mahindra की XUV 700 के अलग-अलग पांच वेरिएंट में 13.63 kmpl से लेकर 16.13 kmpl तक माइलेज मिलती है। टाटा में केवल डीजल इंजन आता है। वहीं, महिंद्रा दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं।

12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम

Mahindra XUV 700 में 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, 12 स्पीकर, 360 डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। वहीं, Tata Harrier में 19 इंच के अलॉय व्हील, 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम, Level 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस कार का पावरफुल डीजल इंजन 168 bhp की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, महिंद्रा की जबरदस्त कार पेट्रोल पर 195 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देती है। टाटा में 445 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। महिंद्रा की कार में 240 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

विज्ञापन

(Provigil)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola