Tata Harrier.ev: टाटा मोटर्स पुणे में अपनी आगामी हैरियर ईवी के प्रोडक्शन-रेडी वर्जन को पूपेस किया है। जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। इसी साल जनवरी में भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसे पेश किया गया था। टाटा मोटर्स ने टेस्ट ट्रैक पर हैरियर ईवी को अलग-अलग तरीके से चलाकर दिखाया,जो वाकई किसी रोमांच से कम नहीं था। टाटा की फुल साइज़ हैरियर पहले से ही कार बाजार में हिट हो चुकी है और अब सभी को इसके लॉन्च का इंतजार है। आइये जानते हैं हैरियर ईवी की संभावित कीमत,रेंज और फीचर्स के बारे में…
बैटरी और रेंज
Harrier.ev में ड्यूल मोटर के साथ 75 kWh बैटरी पैक मिलेगा। सिंगल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड, ESC, 360 डिग्री कैमरा समेत कई जबरदस्त फीचर देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Prevent car Tyres Theft: कार के टायर्स नहीं होंगे चोरी! बस करें ये छोटा सा काम
एडवांस्ड फीचर्स
नई Harrier.ev कंपनी के D8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस एसयूवी में 19-इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलने वाले हैं। इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ड्राइवर साइड पर मेमोरी फंक्शन और पैसेंजर साइड पर 4-वे पावर एडजस्टमेंट जैसी फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं ADAS से भी नई Harrier.ev लैस होगी। इस गाड़ी में 10 स्पीकर्स के साथ JBL साउंड सिस्टम मिलेगा।
कीमत की बात करें तो नई Harrier.ev की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वैसे कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। डिजाइन के मामले में इस EV में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। Creta EV की कीमत 18 लाख से शुरू होती है। देखना होगा नई हैरियर इलेक्ट्रिक भारत में कितनी सफल होती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ला रही है 3 नई हाइब्रिड कारें, 35km के पार होगी माइलेज!
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines