Tata Harrier.ev: टाटा मोटर्स ने आज (3 जून) भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Harrier.ev को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है। नई Harrier.ev को दो बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इस SUV में 65kWh और 75mWh बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का दावा है कि महज 15 मिनट चार्ज करने पर यह 250 किलोमीटर चलेगी। फुल चार्ज में यह 627 किलोमीटर की वास्तविक रेंज देती है और फास्ट चार्जर से 25 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह आपके स्मार्टफोन से भी तेज चार्ज होगी। Harrier.ev की बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी दी जा रही है … यानी अब बिना किसी टेंशन के आप इस SUV को चला सकते हैं।
Tata Harrier.ev में 36.9cm का HARMAN का neo QLED डिस्प्ले दिया है। यह बेहद रिच और शार्प डिस्प्ले है।यह SUV, ड्यूल-मोटर सेटअप की वजह से यह कंपनी की पहली ऑल-व्हील ड्राइव से लैस एसयूवी होगी।टाटा मोटर्स का दावा है की यह एसयूवी, ऑन रोड्स और ऑफ रोड्स पर बिना किसी रुकावट के चलेगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई वीडियो जारी किये हैं। हर तरह के मौसम में इस गाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
सेफ्टी के लिए हैरियर इलेक्ट्रिक में लेवल-2 ADAS की सुविधा मिलेगी, जिसमें हाई बीम असिस्ट, ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे 22 फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 360-डिग्री कैमरे, ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोनॉमस ड्राइवरलेस पार्किंग की सुविधा मिलती है। हैरियर EV में टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल पैनल, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट दी हैं।
हैरियर इलेक्ट्रिक की बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी दी जा रही है, अब आप बिना किसी टेंशन के आप इस SUV को चला सकते हैं। Harrier.ev का सीधा मुकाबला Mahindra XEV 9e, BYD Atto 3 और Hyundai Creta Electric जैसी EVs से होगा।
Tata Harrier.ev बैटरी और रेंज
| Battery | 65kWh | 75kWh |
| Electric Motor | Single | Dual |
| Power | 238bhp | 396bhp |
| Torque | – | 504Nm |
| Range | 627 km | 627km (on MIDC cycle) |
| Drivetrain | RWD | QWD |
| Acceleration (0-100kmph) | 6.3 seconds | 6.3 seconds |
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
13 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines