Tata Altroz VS Hyundai i20: इंडियन कार मार्केट में हैचबैक कारों का बड़ा सेगमेंट है। इस सेगमेंट में किफायती कीमतों में हाई माइलेज कार काफी डिमांड पर रहती हैं। आइए आपको इस सेगमेंट में दो घांसू कार Tata Altroz और Hyundai i20 के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन
Tata Altroz में 1198 cc से 1497 cc तक के इंजन का विकल्प मिलता है। यह धाकड़ कार 72.41 से 108.48 Bhp तक का पावर देती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह कार अलग-अलग इंजन ऑप्शन में 18.05 से 23.64 kmpl तक की हाई माइलेज देती है। इसमें पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों ईंधन का ऑप्शन है। सेफ्टी के लिए कार में एयरबैग हैं और इसमें सनरूफ का विकल्प भी मिलता है। यह कार शुरुआती कीमत 6.60 लाख रुपये से 10.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसकी सीएनजी वेरिएंट 7.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
फाइल फोटो
345 लीटर का बूट स्पेस और 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
टाटा अल्ट्रोज़ में सात ट्रिम आते हैं। इसमें पेट्रोल और डीजल मॉडल में 345 लीटर का बूट स्पेस और सीएनजी वेरिएंट में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह दमदार कार 110 PS तक पावर और 200 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस शानदार हैचबैक कार में 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल कलस्टर, क्रूज कंट्रोल ISOFIX child-seat anchors, पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
दो डुअल टोन कलर और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन
Hyundai i20 में 998 cc से 1197 cc तक का इंजन मिलता है। इसमें 81.8 से लेकर 118.41 Bhp तक की पावर है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। कार में 19.65 से लेकर 21.0 kmpl तक की माइलेज मिलती है। कार पेट्रोल इंजन में आती है। कुछ समय पहले इसका डीजल इंजन बंद कर दिया गया है। यह कार बाजार में 7.46 लाख रुपये से 11.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस कार में चार ट्रिम Magna, Sportz, Asta and Asta (O) मिलते हैं। इसमें दो डुअल टोन कलर और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं।
hyundai i20
छह एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर
हुडंई i20 में 1.2-लीटर पेट्रोल (83PS/114Nm)और 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (120PS/172Nm) दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार में Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें एयर प्यूरीफायर, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटो एलईडी हेडलाइट्स और सनरूफ मिलती है। सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग तक, रियर पार्किंग सेंसर, एक रिवर्स कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
19 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines