Suzuki: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार को अपने तीन स्कूटर को इंजन अपडेट के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने Access 125, Avenis और Burgman Street की इंजन परफॉर्मेंस में पहले से सुधार किया है। कंपनी का दावा है कि अब यह स्कूटर्स नए E20 फ्यूल पर भी चल सकेंगे।
Avenis
कीमत में किया बदलाव
दरअसल, नए E20 फ्यूल मानक 1 अप्रैल से लागू हो रहे हैं। जिसके तहत कंपनी ने अपने इन तीनों स्कूटरों को अपडेट कर मार्केट में उतारा है। स्कूटरों की ये नई रेंज 79,400 रुपये से शुरू होकर अलग-अलग मॉडलों के अनुसार 97,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तक उपलब्ध है।
और पढ़िए – Honda Forza 350: इस तूफानी स्कूटर में 30kmph की माइलेज और 330 सीसी का इंजन, जानें कीमत
Burgman Street
स्कूटर OBD2-A मानदंडों का पालन कर सकेंगे
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने स्कूटरों में इंजन के अलावा किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। नए बदलावों के अलावा अब सुजुकी के यह स्कूटर OBD2-A मानदंडों का पालन कर सकेंगे। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव वाइय प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) देवाशीष हांडा, ने कहा, “सुजुकी का शक्तिशाली 125cc इंजन अपने हाई परफॉर्मेंस के चलते ग्राहकों के बीच ख़ासा लोकप्रिय है. अब यह इंजन E20 (20% इथेनॉल के साथ पेट्रोल) और OBD2 मानकों का पालन करता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 hr agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
3 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
4 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
18 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
23 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines