Auto News: जापानी ऑटो कंपनी सुजुकी फ्लाइंग कार बनाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए स्काईड्राइव कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। सुजुकी की यह eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग) कार न्यू जेनरेशन व्हीकल होगा।
यह फ्यूरिस्टिक कार भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगी
कंपनी इसे फ्यूरिस्टिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है। जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Japan Suzuki Motor Corporation) और स्काईड्राइव (skydrive) ने इस पार्टनरशिप की घोषणा पेरिस ऑटो शो में की है। इस पार्टनरशिप के तहत स्काईड्राइव अपने प्रोडक्ट को सुजुकी के प्लाट में मैन्युफैक्चर करेगा।
eVTOL एक बार में कई पैसेंजर को लेकर उड़ सकता है
फिलहाल कंपनी ने अपने इस व्हीकल के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है। यह नया व्हीकल साल 2024 में लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी का यह eVTOL एक बार में कई पैसेंजर को लेकर उड़ सकता है और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सक्षम है।
उड़ने वाली कार प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर चुकी है
2018 में स्थापित कंपनी पहले से ही उड़ने वाली कार प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर चुकी है और इसने सफलतापूर्वक 2019 में एक चालक दल के साथ टेस्टिंग पूरी की थी। बता दें कंपनी पहले से ही जापान नागरिक उड्डयन ब्यूरो (JCAB) और संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) जैसे हवाई यातायात नियामकों के साथ भी काम कर रही है।
पेरिस ऑटो शो में की घोषणा
सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी की घोषणा हाल ही में आयोजित पेरिस ऑटो शो में की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुज़ुकी की भूमिका मानव संसाधन प्रदान करने और मैन्युफैक्चरिंग के लिए उचित स्थान बनाने की भी होगी। इसमें सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे और सेफ्टी का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines