Suzuki e-Access Electric Scooter: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बढ़ती मांग के बीच अब जापानी कंपनी Suzuki ने भी भारतीय EV बाजार में कदम रख दिया है. Suzuki Motorcycle India ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access लॉन्च कर दिया है. यह स्कूटर न सिर्फ भरोसेमंद ब्रांड का नाम लेकर आया है, बल्कि रेंज, फीचर्स और ऑफर्स के मामले में भी ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करता है. खास बात यह है कि कंपनी इसे शहरी यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई है, जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.
Suzuki e-Access की कीमत और बुकिंग
Suzuki e-Access को भारत में 1,88,490 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है. ग्राहक इसे देशभर के अधिकृत Suzuki डीलरशिप के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए भी बुक कर सकते हैं.
Suzuki e-Access को पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया गया था, जहां इस स्कूटर ने काफी ध्यान खींचा था. अब लॉन्च के साथ Suzuki ने आधिकारिक तौर पर भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर ली है, जहां पहले से कई स्टार्टअप और स्थापित कंपनियां मौजूद हैं.
ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स
Suzuki e-Access के साथ कंपनी कई आकर्षक ऑफर्स दे रही है. इसमें 7 साल या 80,000 किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी बिना किसी अतिरिक्त लागत के दी जा रही है. इसके अलावा 3 साल बाद स्कूटर की कीमत का 60% तक का बाय-बैक आश्वासन (इंट्रोडक्टरी ऑफर) भी मिलेगा. मौजूदा Suzuki ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और नए ग्राहकों को 7,000 रुपये तक का वेलकम बोनस दिया जा रहा है. फाइनेंस स्कीम्स की शुरुआत 5.99% ब्याज दर से हो रही है, वहीं 24 घंटे से लेकर 3 साल तक के फ्लेक्सिबल रेंटल ऑप्शन भी उपलब्ध हैं.
कलर ऑप्शन में भी मिलेगा स्टाइल
Suzuki e-Access को चार ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इनमें Metallic Mat Black with Metallic Mat Bordeaux Red, Pearl Grace White with Metallic Mat Fibroin Gray, Pearl Jade Green with Metallic Mat Fibroin Gray और नया Metallic Mat Stellar Blue with Metallic Mat Fibroin Gray शामिल है.
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.07 kWh की Lithium Iron Phosphate बैटरी दी गई है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर करीब 95 किलोमीटर तक चल सकता है. मोटर 5.49 bhp की पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे इसकी टॉप स्पीड 71 किमी प्रति घंटा तक जाती है.
चार्जिंग और राइड मोड्स
Suzuki e-Access के साथ पोर्टेबल चार्जर मिलता है. नॉर्मल चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे 42 मिनट लगते हैं, जबकि फास्ट चार्जर से यह 2 घंटे 12 मिनट में चार्ज हो जाता है. स्कूटर में Eco, Ride A और Ride B जैसे राइड मोड्स के साथ रिवर्स मोड और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग भी दी गई है.
हल्का और मजबूत डिजाइन
Suzuki e-Access को हल्के लेकिन मजबूत चेसिस पर बनाया गया है. इसमें एल्यूमिनियम बैटरी केस दिया गया है, जो फ्रेम के साथ इंटीग्रेटेड है. कंपनी का दावा है कि इससे स्कूटर की स्टेबिलिटी, स्मूद कॉर्नरिंग और बैलेंस बेहतर होता है. इसमें LED लाइटिंग, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और मेंटेनेंस-फ्री ड्राइव बेल्ट दी गई है, जिसकी उम्र 7 साल या 70,000 किलोमीटर तक बताई जा रही है.
Suzuki e-Access उन लोगों के लिए एक नया विकल्प बनकर आया है जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं.
ये भई पढ़ें- TVS NTORQ 150 का नया अवतार TVC लॉन्च, भारत का पहला हाइपर स्पोर्ट स्कूटर, हर सड़क पर मिलेगा रेसट्रैक जैसा रोमांच
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
16 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
19 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
23 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines