हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

SUV vs Sedan: 10 लाख के बजट में SUV या सेडान कार? कौन सी कार बेस्ट? जानें

SUV vs Sedan: सेडान कार या फिर कॉम्पैक्ट एसयवी, दोनों में से कौन सी गाड़ी बेहतर है और क्या इनके फायदे और नुकसान हैं? यहां हम अप्क्को यही बताने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

SUV vs Sedan: भारत में आज के समय में 10 लाख रुपये का बजट सबसे लोकप्रिय है। इस प्राइस पॉइंट में  बाजार में कई कारें मौजूद है। इस समय कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। जबकि सेडान कार सेगमेंट काफी कमजोर पड़ चुका है लेकिन अभी भी इस सेगमेंट में कारें लॉन्च हो रही हैं और बिक भी रही हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके लिए सेडान या एसयूवी में से कौन से सेगमेंट की कार ठीक रहेगी, और क्यों

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट

इस समय देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी को खूब पसंद किया जा रहा है जिसकी वजह से यह सेगमेंट लगातर बड़ा हो रहा है। इस सेगमेंट में टाटा पंच से लेकर मारुति सुजुकी ब्रेजा बहुत बिकती है। कम कीमत में आपको वैल्यू फॉर मनी SUV मिल रही हैं। SUV ड्राइव करके आत्मविश्वास बेहतर बनता है साथ ही बेहतर रोड विजिबिलिटी भी मिलती है। इतना ही नहीं हैंडलिंग बेहद आसान होती है और ऑन रोड के साथ थोड़ी बहुत ऑफ रोडिंग भी आप कर सकते हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 6 लाख से शुरू हो जाती है, जोकि इस सेगमेंट का एक बाद प्लस पॉइंट भी है।

एसयूवी खरीदने के फायदे ‘

  • बोल्ड लुक
  • बेहतर रोड विजिबिलिटी
  • दमदार परफॉरमेंस

एसयूवी खरीदने के नुकसान

  • कम माइलेज
  • ज्यादा मेंटेनेंस
  • कंफर्ट की थोड़ी कमी
  • सेडान कार सेगमेंट

इस समय सेडान कार काफी कम बिक रही हैं। कार कंपनियों को उम्मीद है कि यह सेगमेंट फिर से अपने रंग में लौटेगा। लेकिन सेडान कार में जो आराम मिलता है वो किसी और कार में नहीं मिलता। साथ ही बूट स्पेस के मामले में सेडान कार काफी बेहतर मानी जाती है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई Aura, होंडा अमेज, सिटी और सियाज जैसी कारें मौजूद हैं। आइये जानते हैं सेडान कार के फायदे और नुकसान।

सेडान कार खरीदने के फायदे

  • कम्फर्ट ड्राइव2eeee
  • बढ़िया बूट स्पेस
  • आरामदायक सीटें

सेडान कार खरीदने के नुकसान

  • कमजोर रोड विजिबिलिटी
  • ट्रैफिक में ड्राइव करना मुश्किल
  • पार्क करने में दिक्कत

निष्कर्ष

अगर आपको ज्यादा आरामदायक कार की सवारी करनी है तो अभी भी सेडान कार सेगमेंट आपका इन्तजार कर रहा है।लेकिन अगर आपको फन ड्राइव का मज़ा लेना हो तो आपके स्वागत के लिए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट तैयार है।

यह भी पढ़ें: CNG या इलेक्ट्रिक कार, ज्यादा बेहतर कौन सी? जानें किसे खरीदना होगा किफायती

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें