Affordable CNG SUV Cars: इंडियन कार बाजार में एसयूवी गाड़ियों का चलन है। इस सेगमेंट में सीएनजी की कारें भी काफी पसंद की जाती हैं। आइए आपको 8 से 15 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के बीच मिलने वाली कुछ ऐसी ही गाड़ियों के बारे में बताते हैं।
Maruti Suzuki Brezza
यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 8.19 लाख रुपये से लेकर 14.04 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का CNG MT मॉडल सड़क पर 25.51km/kg की माइलेज देता है। कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Maruti Suzuki Brezza का सीएनजी वर्जन 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबेग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। कार में अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर मिलते हैं। बाजार में कार के चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मिलते हैं। इसमें सभी वेरिएंट में सीएनजी वर्जन आता है।
फाइल फोटो
Toyota Urban Cruiser Hyryder Cng
कार का सीएनजी वर्जन 26.6 km/kg की माइलेज देता है। इसके CNG वेरिएंट में 1.5-लीटर K-Series पावर इंजन मिलता है। कार का सीएनजी वेरिएंट शुरुआती कीमत 13.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 15.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलता है। Toyota Urban Cruiser Hyryder के दो अलग-अलग मॉडल S और G आते हैं। कंपनी इसमें पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
फाइल फोटो
Hyundai Exter Cng
कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी वर्जन आता है। यह इंजन 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार का पेट्रोल वर्जन 20 kmpl और सीएनजी पर 27.1 km/kg की हाई माइलेज मिलती है। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं। कार में सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल मिलता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। Hyundai Exter Cng 8.24 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलती है।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
2 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
23 hrs agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines