हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Snow+ VS Yulu Wynn: Snow+ में ट्रेंडी लुक्स तो Yulu में जानदार फीचर्स, जानें डिटेल कंपैरिजन

विज्ञापन
Snow+ and Yulu Wynn

Snow+ VS Yulu Wynn: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में लो-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लोगों का नया क्रेज बन गए हैं। इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती और न ही इसका रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। आइए आपको ऐसे ही दो ई स्कूटर Snow+ और Yulu Wynn के बारे में बताते हैं।

Snow+ की टॉप स्पीड 25kmph

इस ई स्कूटर की टॉप स्पीड 25kmph है। इसमें चार कलर ऑप्शन Fiery Red, Sunshine Yellow, Classic Gray और Super White मिलते हैं। इसके पेंट और हैंडल बार पर सिलेशन का खास ध्यान रखा गया है। जिससे की इन्हें इस्तेमाल करने में किसी को परेशानी न हो। यह 64000 रुपए में बाजार में उपलब्ध है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम है। इसमें मोबाइल के लिए यूएसबी चार्जिंग, एंटी-थेफ्ट और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट लुक और शानदार डिजाइन के साथ आता है।

Yulu Wynn

विज्ञापन

Yulu Wynn लास्ट-माइल मोबिलिटी देगा

Yulu Wynn की डिलीवरी मई 2023 से शुरू होगी। इसमें कीलेस एक्सेस और इंस्टेंट फैमिली शेयरिंग फीचर है। यह लास्ट-माइल मोबिलिटी व्हीकल है। इसमें 2 कलर ऑप्शन स्कारलेट रेड और मूनलाइट व्हाइट दिए जा रहे हैं। इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी, ओटीए अपडेट, रिमोट व्हीकल एक्सेस समेत अन्य फीचर्स मिलेंगे। यह 55,555 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है। इसमें स्वैपेबल बैटरी पैक दी गई है। अभी यह स्कूटर बेंगलुरु में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। धीरे-धीरे अन्य शहरों में भी मिलेगा।

ई स्कूटर के नियम भी जान लें

भारत में 16 से 18 वर्ष के उम्र के लोग गियरलेस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों को चला सकते हैं। नियम है कि इनकी अधिकतम स्पीड 25 KMPH तक होनी चाहिए। ऐसे स्कूटर में 250 W तक की पावर मोटर लगाई जा सकती है। भारत में 18 वर्ष के पूरे हो चुके लोगों का लाइसेंस बनता है। जिसके बाद वह गियरवाले टू व्हीलर चला सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola