हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

521 लीटर का बूट स्पेस, क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग, यह है Skoda की सस्ती फैमिली कार

Skoda Slavia में सेप्टी के लिए एयरबैग और ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस सेडान कार में दो वेरिएंट आते हैं। कार में 19 kmpl की माइलेज मिलती है।

विज्ञापन
Skoda Slavia

Skoda Slavia: फैमिली के लिए लोग सेडान कारों को पसंद करते हैं। इन गाड़ियों में बड़ा बूट स्पेस और सेफ्टी लोगों की पहली पसंद है। इस सेगमेंट की एक जबरदस्त कार है Skoda Slavia. इस कार में 521 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। यह सुपर सेफ कार में से एक है।

कार में सिंगल पैन सनरूफ

इस लग्जरी कार में हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। हिल होल्ड से पहाड़ों पर कारों के चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह ऊपर चढ़ते हुए कार को पीछे फिसलने नहीं देता। कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में आ रही है। कार में सिंगल पैन सनरूफ मिलता है। यह कार सड़क पर 19.47 kmpl की माइलेज देती है।

10 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले

स्कोडा की इस कार में छह एयरबैग मिलते हैं। कार का टॉप मॉडल 19.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट और 1498 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। कार में मैक्सिमम 150 PS की पावर निकलती है। कार में आरामदायक सीटें दी गई हैं।

विज्ञापन

6 और 7  स्पीड गियरबॉक्स

कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम सेंसर से काम करता है। इससे राइडर को कार के चारों पहियों पर कंट्रोल मिलता है। जिससे सड़क हादसों में बचाव होता है। बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Verna, Maruti Suzuki Ciaz, Honda City और Volkswagen Virtus से होता है। कार में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर मिलता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें टायर प्रेशरिंग मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। कार में दो ट्रांसमिशन मैनुअल और ऑटोमैटिक है। Skoda Slavia में 179 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे संकरी जगहों से इसे मोड़ना आान है। कार में 7-स्पीड DCT डुअल कलच ऑटोमैटिक भी आता है। यह हाई स्पीड कार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola