Skoda Kylaq को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। कीमत, डिजाइन और फीचर्स के दम पर इस गाड़ी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। 7.89 लाख से शुरू होने वाली Skoda Kylaq की डिलीवरी 27 जनवरी से शुरू होने वाली है। सेफ्टी के मामले में इस गाड़ी ने पूरे नंबर प्राप्त कर लिए हैं। भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में Kylaq ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें बच्चे और बड़े सुरक्षित रहेंगे।
एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में Skoda Kylaq ने 32 में से 30.88 अंक (97%) हासिल किए हैं। फ्रंटल ऑफसेट बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 15.035 अंक (94%) प्राप्त हुए हैं। साइड-मूविंग डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 15.840 अंक (16 में से) मिले हैं। चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 45 अंक (92%) प्राप्त हुए हैं। 1.5 और 3 साल के बच्चों के लिए फ्रंटल और साइड टेस्ट में इसे क्रमश: 16 और 8 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि चाइल्ड सीट असेसमेंट में कार को पूरे नंबर मिले हैं।
इंजन और पावर
नई Skoda Kylaq में 1.0-लीटर TSi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इस एसयूवी से कंपनी को बड़े पैमाने पर बिक्री और टियर-3 और टियर-4 शहरों तक पहुंचने की उम्मीद है। स्कोडा के लिए उसकी Kylaq एक बहुत ही ख़ास कार है।
साफ-सुथरा डिजाइन
Skoda Kylaq का डिजाइन साफ-सुथरा है। साइज़ में यह कॉम्पैक्ट है जिसकी वजह से सिटी में इसे राइड करने में आसानी होगी। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिलता है। इसका फ्रंट और रियर लुक कुशाक से काफ़ी मिलता-जुलता है, लेकिन प्रोफ़ाइल से यह छोटा दिखाई देता है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गये हैं।
प्रीमियम इंटीरियर
नई Skoda Kylaq का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, पावर्ड ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग और कैंटन का 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फ़ीचर्स शामिल हैं। सभी वेरीएंट्स में 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, आइसोफ़िक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट्स, हेडरेस्ट और तीन-पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं।
मारुति सुजुकी ब्रेजा
भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV मारुति सुजुकी ब्रेजा को क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। यह क्रैश टेस्ट ग्लोबल NCAP द्वारा कराया गया था। ब्रेजा की कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है। Skoda Kylaq की कीमत 7.89 से शुरू होती है। कीमत में करीब 45 हजार का फर्क है। डिजाइन के मामले में Kylaq , ब्रेजा से ज्याद प्रीमियम और बेहतर नज़र आती है। वहीं क्वालिटी के मामले में भी यह SUV ज्यादा दमदार लग रही है। ऐसे में ब्रेजा की सेल पर असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले Hyundai Creta Electric की कीमत हुई लीक! इतने में मिलेगा बेस वेरिएंट
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
56 mins ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
2 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines