हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Skoda ले आया दो नई कार, अब Creta और Verna का क्या होगा?

Skoda Kushaq: इन कारों में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम के साथ आएंगी।

विज्ञापन
Skoda Kushaq,

Skoda Kushaq: स्कोडा ने अपनी शानदार कार Kushaq और Slavia का नया अपडेट Elegance Editions लॉन्च किया है। Kushaq की कीमत 17.52 लाख रुपये और Slavia की कीमत 18.31 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। यह कार लिमिटेड एडिशन कार है, जिसे खास तौर पर पूरी तरह ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश में बनाया गया है। इस कार में 1.5 लीटर का TSI इंजन है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। बाजार में यह हुंडई की Creta और Verna को टक्कर देंगी।

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Slavia के बारे में पूरी जानकारी

https://www.youtube.com/watch?v=G49BMq01TgY

10.1-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

नई Skoda Kushaq और Slavia Elegance में नई ग्रिल और टेलगेट मिलेंगे। दोनों में क्रोम का यूज किया गया है। इन दोनों कारों में puddle lamps के साथ 17-इंच के वेगा अलॉय व्हील दिए गए हैं। Skoda Kushaq और Slavia Elegance Editions के इंटीरियर में नया मैट, एल्युमिनियम पैडल मिलेगा। दोनों नई कार में स्टीरियरिंग और कुशन पर Elegance का बैज मिलेगा। इसमें 10.1-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसे लग्जरी लुक देता है।

नीचे वीडियो पर क्लिक कर Skoda Kushaq  के बारे में जानें

150 hp की पावर जनरेट करेगा इंजन

Skoda अपनी इस एलीट क्लास कारों में डिजिटल क्लस्टर के साथ छह स्पीकर ऑफर कर रहा है। इसमें 150 hp की पावर जनरेट होती है। यह कार 1.5- लीट टर्बो पेट्रोल इंजन में ऑफर की जाएगी। इसें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। कार में बड़े साइज के साथ ट्यूबलेस टायर ऑफर किए जा रहे हैं। इस कार में बड़ी हेडलाइट मिलेगी।

फॉरवर्ड व्हील ड्राइव

फिलहाल बाजार में जो Skoda Kushaq मौजूद है वह अलग-अलग वेरिएंट में 18.09 से लेकर 19.76 kmpl तक की माइलेज देती है। यह 5 सीटर एसयूवी कार है, जिसमें दो ट्रांसमिशन आते हैं। यह कार पेट्रोल इंजन में 999 cc और 1498 cc इंजन में आती है। यह कार फॉरवर्ड व्हील ड्राइव के साथ आती है। इसमें 9 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें