EV Scooters: इलेक्ट्रिक स्कूटर युवा दिलों की धड़कन बन चुके हैं। इसी कड़ी में 6 जून से टू व्हीलर निर्माता कंपनी सिंपल एनर्जी के नए स्कूटर Simple One की डिलीवरी शुरू हो रही है। इस नए स्कूटर की आहट भर से ईवी सेगमेंट के बादशाह कहे जाने वाले ओला और एथर की सेल पर असर पड़ सकता है। बता दें बीते अप्रैल माह में ओला ने ईवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्कूटर की सेल की थी।
लगाया गया है 5 kWh का बैटरी पैक
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में युवा वर्ग को खास ध्यान में रखकर चार मोड इको, राइड, डैश और सोनिक दिए गए हैं। स्कूटर में 5kWh का बैटरी पैक लगाया गया है। स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। जिससे राइडर का सफर आरामदायक बना रहेगा।
30 लीटर का बड़ा अंडर सीट बूट स्पेस
स्कूटर में LED लाइटिंग इसे धांसू लुक देती है। इसमें हेलमेट और सामान रखने के लिए 30 लीटर का अंडर सीट बूट स्पेस दिया गया है। जो इसे अन्य स्कूटरों से अलग बनाता है। एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी 225 किलोमीटर तक चलती है।
और पढ़िए – Mahindra Bolero Neo Plus SUV लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान की गई स्पॉट, जानें कीमत
आसान किस्तों पर खरीदा जा सकता है स्कूटर
इस स्कूटर की शुरूआती कीमत 1,58,000 लाख रुपये एक्स शोरूम है। वेबसाइट bikewale के अनुसार 5919 रुपये डाउन पेमेंट देकर स्कूटर को आसान किस्तों पर खरीदा जा सकता है। इस लोन स्कीम में 36 महीने के लिए 4014 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। प्रतिमाह किस्त पर 9.5 फीसदी की ब्याज दर से भुगतान करना होगा। यहां बता दें डाउन पेमेंट के अनुसार किस्त में बदलाव संभव है।
12-इंच के व्हील और 105 kmph की टॉप स्पीड
स्कूटर में 6 कलर ऑप्शन दिए गए हैं। स्कूटर में TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्ट्रिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। स्कूटर में कुल 134 किलोग्राम का वजन है, जिससे इसे संकरी जगहों से निकाला आसान है। इसकी सीट हाइट 775 mm की है। स्कूटर में 12-इंच के व्हील दिए गए हैं। इसमें दमदार 8.5 kW की पावर और 72Nm का टॉर्क जेनरेट है। सिंपल वन स्कूटर 105 kmph की टॉप स्पीड देता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 mins agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
19 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
22 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines