Simple Energy: टू व्हीलर निर्माता कंपनी सिंपल एनर्जी की इंडियन मार्केट को लेकर बड़ी प्लानिंग है। वह अगले 18 महीने में बाजार में दो नए ईवी स्कूटर और एक बाइक पेश करेगी। हाल ही में कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One पेश किया है।
सिंगल चार्ज पर मिलेगी हाई ड्राइविंग रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए तीनों टू व्हीलर हाई परफॉर्मेंस व्हील होंगे। इन्हें किफायती दाम व सिंगल चार्ज पर हाई ड्राइविंग रेंज के साथ उतारा जाएगा। अनुमान है कि नए स्कूटरों की कीमत 1 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये एक्स शोरूम के रखा जाएगा। वहीं, बाइक की कीमत 3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक रखी जा सकती है।
और पढ़िए – Mahindra ने सभी कयासों पर लगाई ब्रेक, किया Thar 5-door के लॉन्च पर बड़ा खुलासा, जानें फुल डिटेल
Simple One स्कूटर में 4.8 kWh का बैटरी पैक
बता दें हाल ही पेश किए Simple One स्कूटर में 4.8 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसे 8.5 kW की मोटर के साथ जोड़ा गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 236 km तक चलता है। स्कूटर 11bhp की पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
7 इंच टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप स्कूटर को बुक कर सकते हैं। स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी, एलईडी हेडलैंप, 7 इंच टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑनबोर्ड नेविगेशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर शुरूआती कीमत 109999 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 hr agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
6 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
23 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines