हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या पुराना इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहिए? ये 5 बातें रखें ध्यान वरना होगा घाटे का सौदा!

Electric Scooters buying Tips: बैटरी चाहे मोबाइल की हो या वाहन की। कुछ समय बाद इनकी लाइफ कम होती चली जाती है। अब ऐसे में जो लोग पुराना इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं उन्हें क्या करना चाहिए ?

विज्ञापन

Used Electric scooters buying Tips:  सेकंड हैंड स्कूटर का बाजार तेजी से बड़ा हो रहा है और अब तो इलेक्ट्रिक स्कूटर भी साथ में ग्रोथ कर रहा है। लेकिन सवाल ये आता है कि क्या पुराना इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहिए या नहीं… क्योंकि यहां इंजन नहीं बल्कि मामला बैटरी है। और हम सभी जानते हैं कि बैटरी चाहे मोबाइल की हो या वाहन की। कुछ समय बाद इनकी लाइफ कम होती चली जाती है। एक और बात पेट्रोल स्कूटर की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटर की लाइफ कम होती है ऐसे में क्या करना चाहिए ? आइये जानते हैं…

कितना पुराना हो इलेक्ट्रिक स्कूटर

एक्सपर्ट की माने तो अगर आपको पुराना इलेक्ट्रिक स्कूटर ही खरीदना है आप इस बात पर ध्यान देना होगा कि स्कूटर एक या दो साल पुराना हो और ज्यादा चला नहीं हो। Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इस कंपनी के प्रोडक्ट में सबसे ज्यादा दिक्कतें आती हैं। एक पुराना स्कूटर खरीदते और किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए !

चार्ज करके देखें

जो भी पुराना इलेक्ट्रिक स्कूटर आप फाइनल करने जा रहे हैं सबसे पहले उसकी बैटरी लाइफ को चेक करें। इसके अलावा स्कूटर को चार्ज करके भी देखें। इससे आपको एक स्कूटर की कंडीशन का अंदाजा लग जायेगा।

विज्ञापन

एक छोटी राइड जरूर लें

जो इलेक्ट्रिक स्कूटर आप खरीदने जा रहे हैं  उसे एक बार चलाकर जरूर देख लें। ताकि आपको इस बात का पता चल जाएगा। अगर ब्रेक या सस्पेंशन में कोई दिक्कत लगे तो इसे बारे में जरूर बात करें।

सर्विस जरूर देखें

आप जो सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे हैं इसकी सर्विस रिकॉर्ड जरूर चेक करें। ऐसा करने से आपको बाइक के बारे में काफी कुछ पता चल जायेगा जो आपके लिए आगे के लिए भी सही रहेगा। इसके अलावा बाइक की बॉडी और अन्य पार्ट्स को भी देख लें।

विज्ञापन

सारे पेपर्स चेक सभी पेपर्स ध्यान से चेक करें

पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी पेपर्स को ध्यान से देख लें, साथ ही इंश्योरेंस पेपर्स तो क्रॉस चेक करें। अगर  इंश्योरेंस खत्म गया हो तों इस बारे में स्कूटर के मालिक से बात करें। इंश्योरेंस के पेपर्स आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें।

यह भी पढ़ें: अब Hyundai ने इस कार को किया टैक्स फ्री, 1.57 लाख की होगी बचत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola