Electric Scooter: बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए ऑटो कंपनियां भी नए-नए फीचर्स के साथ मार्केट में नई गाड़िया पेश कर रही है। इसी कड़ी में स्पैनिश कंपनी SEAT ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसका नाम Mo 50 है। ऐसे में अगर आप भी नए साल पर एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक सुहरा अवसर हो सकता है। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में सबकुछ…
सिंगल चार्ज पर देगा 172 km की रेंज
आपको बता दें कि, SEAT ने अपना यह दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। महीने भर पहले कंपनी ने अपने Mo 125 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर साइलेंस S01 पर बेस्ड है, जो इंटरनेशनल स्तर पर उपलब्ध है। अब कंपनी ने अपनी दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लॉन्च करके तहलका मचा दिया है। कंपनी का दावा है कि Mo 50 सिंगल चार्ज पर 172 km की रेंज देगा। यानी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको एक अच्छा रेंज अनुभव मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें: Tata Tiago EV बनी पहली पसंद! कार को बुक करने की लगी लंबी लाइन, जानें कीमत और खासियत
Mo 50 की बैटरी
कंपनी का यह दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर 5.6 kWh की बैटरी और 7.3 kW की मोटर से लैस है। ये लगभग 9.7 bhp पावर की डिलीवरी करती है। SEAT का दावा है कि Mo 50 एक बार चार्ज करने पर 172 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
वहीं, इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर में राइडिंग के लिए 3 मोड्स सिटी, स्पोर्ट और ईको मिलते हैं। अंडरपिनिंग के लिए, SEAT Mo 50 पीछे की तरफ प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक और फ्रंट के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क्स के साथ आता है। इसके दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत (Electric Scooter price)
हांलांकि, कंपनी अपने इस दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में इस स्कूटर की सेल शुरू हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने अपने इस स्कूटर भारतीय बाजार में नहीं उतारा है। लेकिन जब भी ये भारतीय बाजार में एंट्री करेगा इसका मुकाबला TVS आईक्यूब, बजाज चेतक, ओला S1 और एथर 450X जैसे शानदार इलेक्ट्रिक कार से होगा। अब देखना यह होगा कि भारत में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कब लॉन्च और इसकी कीमत कितनी होगी।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines