Auto News: भारतीय बाजार में Royal Enfield हमेशा से ही बाइक राइडर्स की पहली पसंद रही है। हाल ही में लॉन्च हुई Royal Enfield Hunter 350 ने मार्केट में धमाल मचाया हुआ है। लॉन्च के कुछ माह के भीतर ही यह Royal Enfield बाइक्स में से युवाओं की पहली पसंद बन गई है। छह माह में इसकी रिकॉर्ड 1 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। वहीं, होंडा ने भी इससे टक्कर लेने के लिए अपनी Honda CB350 Cafe Raceer से पर्दा उठा दिया है।
क्यों लुक्स और डिजाइन के युवा हो रहे दिवाने
दोनों ही बाइक जहां बड़े इंजन के साथ दमदार पावर जेनरेट करती हैं वहीं इन्हें लुक्स और डिजाइन में भी पूरी तरह डिजिटल बनाने की कोशिश की गई है। Honda CB350 Cafe Raceer की शुरूआती कीमत करीब 2.15 लाख रुपये है। अगर इसमें अपना पसंदीदा कलर ऑप्शन चाहिए तो उसके लिए जेब अधिक ढीली करनी होगी। हाल में इस बाइक के कुछ फोटो लीक हुए थे।
और पढ़िए –Revamp Buddie 25: महज 999 रुपये में घर ले जाएं यह EV Scooter, 8 रुपये प्रति KM है रनिंग कॉस्ट
Honda CB350 Cafe Raceer
5-स्पीड गियरबॉक्स और 348.36 सीसी का तूफानी इंजन
Honda CB350 Cafe Raceer में हेडलैंप पर काउल लगा था, नए शेप का फ्यूल टैंक, सीट और साइड लुक किसी रेसर बाइक की तरह दिखाई पड़ रहा था। इसमें विंडस्क्रीन, बैकरेस्ट दिया जा रहा है। इसमें 348.36 सीसी का धांसू इंजन है जो सिंगल-सिलेंडर के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इस बाइक में एयर-कूल्ड इंजन है जो 20.7 bhp की क्षमता रखता है। यह इंजन 30 nm dk पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स है।
Royal Enfield Hunter 350
टॉप स्पीड 114 किमी प्रतिघंटा
Royal Enfield Hunter 350 के बाजार में अलग-अलग वेरिएंट मौजूद हैं। इसके रेट्रो वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये और हायर-स्पेक मॉडल Metro Dapper एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये है। है और टॉप-एंड वैरिएंट Metro Rebel की एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये है। इसमें हैलोजन सर्कुलर हेडलैंप, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इसमें 349 cc का इंजन है। जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ इसकी टॉप स्पीड 114 किमी प्रतिघंटा है। इस बाइक का वजन 181 kg है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 hr agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
5 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines