हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Royal Enfield का दमदार इंजन या फिर Apache का डैशिंग स्टाइल आपके लिए कौन सी बाइक रहेगी सही?, जानें कंपैरिजन 

विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 VS TVS Apache RTR 200 4V  comparision

Royal Enfield Classic 350 VS TVS Apache RTR 200 4V:  रॉयल एनफील्ड अपने दमदार इंजन, आरामदायक सफर और धाकड़ लुक के लिए जानी जाती है। वहीं, TVS Apache स्टाइलिश लुक्स के युवा वर्ग आहें भरता है। आइए आपको इन दोनों दमदार बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Royal Enfield Classic 350

यह मोटरसाइकिल शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप वेरिएंट 2.24 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। Royal Enfield Classic 350 में जानदार 349 cc का इंजन मिलता है। इसमें 32 kmpl की माइलेज मिलती है।

इसकी सीट हाट 805 mm की है

यह रेट्रो स्टाइल बाइक 15 अट्रैक्टिव कलर में ऑफर की जाती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है और इसकी सीट हाट 805 mm की है। बाजार में इसके छह वेरिएंट मिलते हैं। यह बाइक 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देती है। इसमें गोल हेडलाइट, रियर-व्यू मिरर, स्प्लिट-स्टाइल सैडल और एक साइड-स्लंग एग्जॉस्ट दिया गया है।

विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V

बाइक शुरुआती कीमत 1.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 197.75 cc का धांसू इंजन दिया गया है। यह बाइक 41.9 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक और 800 mm की सीट हाइट मिलती है। बाइक में मोनो-शॉक सस्पेंशन है।

जानदार बाइक सड़क पर 20.54 bhp की पावर देती है

इसका टॉप मॉडल 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। TVS Apache RTR 200 4V स्ट्रीट बाइक सेगमेंट में आती है। इसमें 2 वेरिएंट और तीन कलर मिलते हैं। यह जानदार बाइक सड़क पर 20.54 bhp की पावर और 17.25 Nm का टॉर्क देती है। इसमें दोनों पहियों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर का फीचर मिलता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola