हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बाइक-स्कूटर वाले सावधान! ये हेलमेट पहना तो भी कटेगा चालान!

Challan on wearing this helmet: अगर आप टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट की जगह प्लास्टिक कैप, क्रिकेट हेलमेट या कंस्ट्रक्शन हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं…

विज्ञापन

Helmet challan: बिना हेलमेट टू-व्हीलर चलाना बेहद खतरनाक होता है। एक अच्छा ओरिजिनल हेलमेट एक्सीडेंट होने पर सिर पर लगने वाली चोटों से सुरक्षित रखता है। साथ ही धूप, धूल और मिट्टी से भी आपके चेहरे और सिर को सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन कुछ लोग हेलमेट के नाम एक नकली प्लास्टिक की टोपी, या क्रिकेट हेलमेट पहन लेते हैं।  ट्रैफिक Rules के मुताबिक इस तरह के हेलमेट आपको सेफ्टी नहीं देंगे साथ ही ट्रैफिक पुलिस भी आपका चालान काटकर आपके लाइसेंस को भी 3 महीने के लिए रद्द कर सकती है। तो फिर कैसा हो सही हेलमेट ? आइये जानते हैं…

क्या कहता है नियम

अगर आप कंस्ट्रक्शन हेलमेट, लोकल कैप स्टाइल हेलमेट या फिर क्रिकेट हेलमेट पहन कर टू-व्हीलर राइड करते हैं तो आपका चालान कटेगा।  मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 129 के मुताबिक  टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नियम यह भी है कि क्वालिटी वाले फोम के साथ हेलमेट की मोटाई 20-25mm  होनी चाहिए। सबसे बड़ी बात हेलमेट पर ISI मार्क भी होना चाहिए।

वहीं धारा 129-A के अनुसार टू-व्हीलर चलाते समय जो हेलमेट आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसका साइज़ और मैटेरियल अच्छी क्वालिटी का होना जरूरी है। लेकिन क्रिकेट हेलमेट,  कंस्ट्रक्शन हेलमेट और नकली हेलमेट इस मानक पर खरे नहीं उतरते और ऐसे हेलमेट के इस्तेमाल से आपका 1000 रुपये का चालान कट सकता है साथ ही आपका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने तो साफ कह दिया है कि देश में बिना ISI मार्क वाले हेलमेट की बिक्री बंद कर दी जाएगी और ऐसे हेलमेट का उपयोग अपराध माना जाएगा। यह कदम लोगों की सेफ्टी के लिहाज से अच्छा है।

फुल फेस या हाफ फेस हेलमेट ?

अगर हेलमेट ओरिजिनल ISI मार्क वाला है तो यह आपकी पसंद है कि आपको फुल फेस हेलमेट लेना है या फिर हाफ फेस हेलमेट। दोनों ही हेलमेट सेफ्टी के लिए लिहाज से बेहतर मानें जाते हैं। लेकिन ज्यादा सेफ्टी आपको फुल फेस हेलमेट में ही मिलती है क्योंकि ये आपके सिर और चेहरे को पूरी सेफ्टी प्रदान करता है। अगर आप एक अच्छा ISI मार्क हेलमेट खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट हेलमेट ब्रांड्स के नाम बता रहे हैं।

ये है बेस्ट हेलमेट ब्रांड

  • Steelbird
  • Studds
  • Vega
  • Royal Enfield
  • Wrangler
  • LS2

यह भी पढ़ें: 26km का माइलेज, 5.36 लाख कीमत, सबसे ज्यादा माइलेज देती है ये पेट्रोल कार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें