हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Triber या Hyundai i10 कौन सी कार आपके लिए है बेहतर?, जानें डिटेल कंपैरिजन

विज्ञापन
फाइल फोटो

Renault Triber VS Hyundai Grand i10 Nios: किफायती दाम में हाई माइलेज कार मार्केट की पहली डिमांड है। इसी सेगमेंट में दो धाकड़ कंपनियों की कार हैं Renault Triber और Hyundai Grand i10 Nios. आइए आपको इन कारों के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Hyundai Grand i10 Nios

सेफ्टी के धाकड़ फीचर्स

Hyundai Grand i10 Nios में सेफ्टी के लिए धाकड़ फीचर्स मिलते हैं। कार में छह एयरबैग, EBD, ABS, हिल असिस्टेंट, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट्स और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फीचर है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX एंकर का फीचर दिया गया है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

आठ इंच के इंफोटेनमेंट डिस्प्ले

Hyundai Grand i10 Nios में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 83 PS की पावर क्षमता रखता है और 114 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में Android Auto और Apple CarPlay के साथ आठ इंच के इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और एक वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है। धांसू कलर ऑप्शन मिलते हैं

फाइल फोटो

विज्ञापन

Hyundai Grand i10 Nios शुरूआती कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरुम

Hyundai Grand i10 Nios शुरूआती कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। बाजार में पांच ट्रिम Era, Manga, Sportz Executive, Sportz and Asta मिलती है। Magna and Sportz CNG में मिलती है। इसमें 6 मोनोटोन और दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Polar White, Titan Grey, Typhoon Silver, Spark Green (new), Teal Blue and Fiery Red, Spark Green (new) with Black Roof and Polar White with Black Roof जैसे धांसू कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Renault Triber

पिछली सीट को एडजस्ट करके 9 लोगों तक के बैठने की क्षमता

Renault Triber शुरूआती कीमत 6.33 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। ट्राइबर अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती MPV (Multi-Purpose Vehicle) कार है। MPV वह कार होती हैं जिसमें पिछली सीट को एडजस्ट करके 9 लोगों तक के बैठने की क्षमता होती है। कार का इंजन 71.01 Bhp की पावर क्षमता रखता है। कार में 8 वेरिएंट मिलते हैं जो 999 cc इंजन के साथ मिलते हैं।

विज्ञापन

कार में 84 लीटर का बूट स्पेस है

कार में 84 लीटर का बूट स्पेस है। कार में यात्रियों के साथ इसमें अच्छा खासा सामान भी रख सकते हैं। Renault Triber दमदार कार सड़क पर 20.0 kmpl की माइलेज देती है। यह 7 सीटर कार है जिसमें 182mm का ग्राउंट क्लीयरेंस मिलता है। Renault Triber पर 30 जून तक 62,000 हजार तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें चार ट्रिम RXE, RXL, RXT और RXZ आते हैं। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

फाइल फोटोf

विज्ञापन

कार में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलता है

कार में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएसए), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें चार एयरबैग ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और एक रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola