हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Renault की इस SUV पर 87000 की बचत, मिलेगी 20 की माइलेज और 405 लीटर का बूट स्पेस

विज्ञापन
Renault Kiger

Renault Kiger: किफायती बजट में हाई माइलेज एसयूवी इन दिनों लोगों की पहली पसंद है। Renault की Kiger ऐसी ही फैमिली कार है जिसमें 405 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो लॉन्ग रूट पर फायदेमंद है। इस कार में 1106 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है।

एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल 

जानकारी के अनुसार 31 अगस्त 2023 तक कंपनी अपनी इस कार पर 87000 हजार तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉरपोरेट डिस्काउंट आदि शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए आपको Renault के नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

Renault Kiger suv car know price

विज्ञापन

सात मोनोटोन और चार डुअल टोन कलर

Renault Kiger में 999 cc का इंजन मिलता है। यह धांसू इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आता है। यह कार शुरुआती कीमत 6.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस डैशिंग एसयूवी में सात मोनोटोन और चार डुअल टोन कलर मिलते हैं।

5 वेरिएंट और 20.5 kmpl की माइलेज

यह 5 सीटर एसयूवी कार है। कार के अलग-अलग वेरिएंट में 18.24 से 20.5 kmpl तक की माइलेज मिलती है। Renault Kiger अपने जानदार इंजन के साथ 71.01 से 98.63 Bhp तक पावर जेनरेट कर लेती है। इसमें फिलहाल कंपनी 5 वेरिएंट RXE, RXL, RXT, RXT (O) और RXZ ऑफर कर रही है।

विज्ञापन

कार में रियर-व्यू कैमरा और एप्पल कारप्ले

कार में रियर-व्यू कैमरा और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सिस्टम है। Renault Kiger का Kia Sonet, Maruti Suzuki Fronx और Hyundai Exter जैसी गाड़ियों से कम्पीट करती है। कार का 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है।

Renault Kiger suv car know price

विज्ञापन

कार में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी विकल्प

Renault Kiger में हिल स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी विकल्प है। जो 100 PS की पावर और 160 Nm कार टॉर्क देता है।

Renault Kiger में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार में तीन मोड नॉर्मल, इको और स्पोर्ट मिलते हैं। Renault Kiger में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola