हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajinikanth गाड़ियों के शौकीन, कलेक्शन देख आप भी कहेंगे, ये ही है रियल लाइफ Thalaiva

विज्ञापन
Rajinikanth CAR COLLECTION

Rajinikanth Car Collection: रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, यह तो हम सब जानते हैं। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई उनकी मूवी ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखी है। लेकिन क्या आपको पता है?, रजनीकांत को गाड़ियों का शौक है। उनके गैराज में महंगी Rolls Royce Ghost के अलावा विंटेज कार Premier Padmini और Hindustan Motors Ambassador तक मौजूद है।

Thalaiva के पास एक दर्जन से अधिक महंगी गाड़ियां 

रजनीकांत के पास BMW X5, Toyota Innova Crysta, Lexus LX470, Premier Padmini, Toyota Fortuner, BMW 7-Series, Hindustan Motors Ambassador, Rolls Royce Ghost, Mercedes-Benz G63 AMG, Porsche Cayman S, Honda Civic, Mitsubishi Pajero, Lamborghini Urus and Bentley Continental GT आदि गाड़ियां हैं। आइए आपको एक-एक कर इन कारों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

BMW X5

BMW की यह न्यू जेनरेशन कार है। बाजार में यह कार 95.20 लाख रुपये एक्स शोरूम से 1.08 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बता दें 14 July, 2023 को इसका फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया गया था। कार में 3.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन ऑफर किया जाता है। कार में अट्रैक्टिव एलईडी डीआरएल और 21 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

विज्ञापन

इस धांसू कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

कार में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिलता है। यह धाकड़ इंजन 335 bhp की पावर और 650 Nm का टॉर्क देती है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। यह धांसू कार 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है और इसमें xDrive AWD (ऑल व्हील ड्राइव) है।

Lamborghini Urus

यह सुपरकार 4.18 करोड़ एक्स शोरूम से 4.22 करोड़ एक्स शोरूम में मिलती है। फिलहाल बाजार में इसके दो वेरिएंट S और Performante मिलते हैं। यह कार महज 3.5 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसका टॉप स्पीड 305 kmph की है।

विज्ञापन

5 सीटर कार में 4 लीटर का ट्वीन टर्बो V8 इंजन

यह स्टाइलिश 5 सीटर कार है। 4 लीटर का ट्वीन टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह दमदार कार 666 PS की पावर और 850 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें सेफ्टी के लिए आठ एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ईसीएस) और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola