हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BioGas पर चलती है यह Sports कार, देती है 2000 KM तक की रेंज, जानें डिटेल

विज्ञापन
quantino twentyfive

BioGas Cars: इलेक्ट्रिक के बाद दुनियाभर के देश अब BioGas पर चलने वाले वाहनों पर काम कर रहे हैं। ग्लोबल कार मार्केट में बॉयोगैस पर चलने वाली एक कार है Quantino Twentyfive. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन में nanoflowcell ने इसे डिवेलप किया है और यह bi-ION टेक्नोलॉजी पर काम करती है।

पहले अमेरिका के बाजार में पेश करने की तैयारी

अब कंपनी अपनी इस कार का अमेरिकी बाजार में उत्पादन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। नैनोफ्लोसेल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक इस कार में लिथियम आयन बैटरी की जगह समंदर के पानी या इंडस्ट्रियल वाटर वेस्ट के Nano-Structured bi-ION Molecules का इस्तेमाल फ्यूल के तौर पर किया जाता है।

और पढ़िए – Upcoming Cars in India 2023: भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली कुछ लाजवाब कारों पर मारें एक नजर, CNG व EV कार भी शामिल

बॉयोफ्यूल नॉन टॉक्सिक, नॉन फ्लेमेबल होता है

यह पानी बायोफ्यूल की तरह काम करता है और बॉयोफ्यूल नॉन टॉक्सिक, नॉन फ्लेमेबल और नॉन हैजार्डस होता है यानी इसी किसी भी तरह का पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। यह बॉयाफ्यूल ही कार में बिजली जेनेरेट करता है। जिससे कार के मोटर को पावर मिलती है।

और पढ़िए – Zontes Bike: यंग एंड बोल्ड लुक्स, 348cc का पावरफुल इंजन, आते ही इस बाइक ने मचाई तबाही, जानें कीमत

एक बार टैंक फुल करने पर यह कार 2000 km तक की रेंज देती है

एक बार टैंक फुल करने पर यह कार 2000 km तक की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि इसकी 5 लाख km तक की टेस्टिंग की गई है। यह कार 3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर तक की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल इसके इंडियन मार्केट में लॉन्च होने के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें