PMV Electric Car launched: देश की सबसे सस्ती EV कार PMV Electric बुधवार को लॉन्च हो गई है। टू सीटर इस कार में बैठकर आपको स्पोर्ट्स कार का अहसास मिलेगा। मुंबई बेस्ड स्टार्टअप कंपनी पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (PMV Electric) की इस कार का नाम PMV EaS-E है। यह microcar आपको महज 4.79 लाख रुपये में मिलेगी। लंबे समय से लोग इसका इंतजार कर रहे थे। लॉन्च होने के पहले ही इस कार की 6000 यूनिट्स की बुकिंग भी हो चुकी है।
अभी पढ़ें – Tesla Car: एलन मस्क ने कहा, ‘भारत के लिए सस्ती टेस्ला कार बनाएंगे!’
ऐसी दिखेगी कार
कार में चार दरवाजे हैं। दो सीट हैं। यह सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक चलेगी। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर केवल 2 हजार रुपए में कार बुक कर सकते हैं। अगले साल कंपनी इसकी डिलीवरी करेगी।
यह हैं कार के फीचर्स
कार की लंबाई 2915 एमएम, चौड़ाई 1157 एमएम और उंचाई 1600 एमएम है। इसकी 170 एमएम की ग्राउंड क्लीयरेंस है और 2087 एमएम का व्हीलबेस है। कार का वजन 550 किलोग्राम है। इसमें सर्कूलर हेडलैंप, एलईडी लाइट बार है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, क्रूज़ कंट्रोल, एयरबैग व सीट बेल्ट है। म्यूजिक कंट्रोल, कनेक्टेड स्मार्टफोन पर कॉल, फीट-फ्री ड्राइविंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑनबोर्ड नेविगेशन,कंट्रोल मिलेगा।
दमदार बैटरी
इसकी दमदार बैटरी है। जिसे 15 एम्पीयर के घरेलू सॉकेट से भी कनेक्ट कर चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए अलग से सॉकेट लगाने की जरूरत नहीं है। इसमें 3 kW का एसी चार्जर और एक बार में बैटरी फुल होने में 4 घंटे का समय लगता है। कार में इलेक्ट्रिक मोटर 13 hp की पावर और 50Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। केवल 5 सेकेंड में यह 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने लगती है। इसमें 4G कनेक्टिविटी फीचर है।
संकरी गलियों में भरेगी फर्राटा
खासकर संकरी गलियों व बाजारों के लिए इस कॉम्पैक्ट कार को डिजाइन किया गया है। पार्किंग के लिए कम जगह लेगी। भीड़भाड़ में आसानी से निकल जाएगी। इससे पहले पीएमवी इलेक्ट्रिक के संस्थापक कल्पित पटेल ने कहा था “हम आधिकारिक तौर पर उत्पाद को लॉन्च करते हुए रोमांचित हैं।
अभी पढ़ें – Ola S1 Air: 2 हजार रुपए में घर ले जाएं यह EV स्कूटर, मात्र 4 सेकंड में पकड़ता है 85 की स्पीड
यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा क्योंकि हमने एक भारतीय कंपनी द्वारा निर्मित एक विश्व स्तरीय उत्पाद बनाया है। हम देश का विद्युतीकरण करने ओर एक नया सेगमेंट पेश करने के लिए तत्पर हैं, जिसे पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (पीएमवी) कहा जाता है, जिसका उद्देश्य रोजमर्रा के उपयोग के लिए बनाया गया है।”
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
21 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
23 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines